एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया है। एक लंबे-चौड़े पोस्ट के साथ एक्टर ने सबा के लिए अपने प्यार को शानदार तरीके से जाहिर किया। इतना ही नहीं, अपने दोनों बेटों के साथ सबा की कुछ अनदेखी तस्वीरों को भी फैंस के साथ शेयर किया।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर सबा के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए उनके लिए एक बेहद प्यारा और रोमांटिक नोट लिखा। अपने मैसेज में ऋतिक ने बताया कि अगर जिंदगी में सबा का साथ मिले, तो वह खुशी-खुशी आसान रास्ते के बजाय लंबा और मुश्किल रास्ता चुनना पसंद करेंगे। उनके इस प्यार भरे अंदाज ने फैंस का ध्यान खींच लिया।
इस प्यार भरे नोट के साथ शेयर की गई तस्वीरों में फैंस को ऋतिक और सबा के साथ बिताए कुछ खास पलों की झलक देखने को मिली। वहीं, आखिरी तस्वीर ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें सबा ऋतिक के दोनों बेटों, रेहान रोशन और ऋदान रोशन के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें- बॉडीगार्ड शेरा के अपमान के बाद महिला दोस्त पर भड़क उठे थे सलमान, सुनाया अनसुना किस्सा
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऋतिक रोशन ने उस वक्त को याद किया, जब उनसे सबा आजाद के बारे में सवाल किया गया था। अभिनेता ने बताया कि शुरुआत में वह सबा के बारे में बात करने से हिचकिचाते थे, क्योंकि वह उनके लिए बेहद खास और अनमोल हैं।
यह भी पढ़ें- डायरेक्टर संजय गुप्ता की मौत पर फूट-फूटकर रोए रोनित रॉय, संजय दत्त पूरा करेंगे जिगरी दोस्त का सपना
इसके बाद ऋतिक ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि अगर मुंबई से किसी दूर की मंजिल तक जाने के लिए एक सीधी फ्लाइट और दूसरी कई स्टॉपओवर वाली फ्लाइट का ऑप्शन मिले, तो वह दूसरा रास्ता चुनना पसंद करेंगे। उनके मुताबिक, मंजिल तक पहुंचने का सफर लंबा और मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर उसमें सबा का साथ हो, तो वह हर चुनौती खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे।
