एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में पिता राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपना डेब्यू करने से पहले ही काफी फिल्मों के लिए हां कर दी थी। अपनी पहली फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद उन्होंने उसी साल विदु विनोद चोपड़ा की ‘मिशन कश्मीर’ और खालिद मोहम्मद की ‘फिजा’ में काम किया, जहां उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था।
‘मिशन कश्मीर’ के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी, जिन्होंने फिल्म में ऋतिक की मां का रोल निभाया था, उन्होंने अपने शुरुआती स्टारडम और उस दौर की कुछ दिलचस्प यादों को साझा किया है। ऋत्तिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है, उनके साथ काम करने के बाद भी एक्ट्रेस ऋत्तिक की पॉपुलैरिटी के बारे में जानती थीं।
यह भी पढ़ें- ‘तेंदुए अक्सर मेहमान बनकर आते हैं’, ‘अनुपमा’ की फीस ने पूरा किया अल्पना बुच का सपना, प्रकृति के बीच खरीदा ड्रीम होम
दरअसल, जब ‘मिशन कश्मीर’ की शूटिंग के लिए सोनाली कुलकर्णी और ऋत्तिक रोशन श्रीनगर में साथ काम कर रहे थे, तब तक उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि जल्द ही ऋतिक देश के सबसे बड़े सितारों में शामिल होने वाले हैं। लेकिन फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की जबरदस्त सफलता के बाद उन्हें उनकी लोकप्रियता का असली एहसास हुआ।
सोनाली ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि एक बार वह किसी समारोह से लौट रही थीं, तभी उनकी नजर मरीन ड्राइव पर लगे ऋतिक के एक बड़े से पोस्टर पर पड़ी। इसे देखकर वह हैरान रह गईं और हंसते हुए बोलीं, “उनके साथ काम करते हुए कभी एहसास ही नहीं हुआ था कि वो इतने गुड लुकिंग हैं।”
स्क्रीन स्पॉटलाइट पर बातचीत के दौरान सोनाली ने याद करते हुए कहा, “मुझे उनसे पहली मुलाकात का तरीका बहुत पसंद आया था। वह बिल्कुल बेफिक्र थे, लेकिन अच्छा काम करने की जबरदस्त भूख उनके अंदर साफ दिखाई देती थी।”
उन्होंने आगे कहा, “वह मेरे ऑडिशन के दौरान वहीं मौजूद थे। हमें एक सीन साथ में परफॉर्म करने के लिए कहा गया था। हमने एक-दूसरे से हंसते हुए कहा था, ‘अच्छा करना’। जब मैं उनसे मिली थी, तब मैं भी एक स्ट्रगलर ही थी।”
यह भी पढ़ें- जब सलमान खान के हाथ पर लगातार थूकती रहीं ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी, को-स्टार ने सालों बाद बताया दिलचस्प किस्सा
सोनाली ने बताया कि मुंबई में एक शूट के दौरान ऋतिक रोशन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालात संभालने के लिए बाउंसर्स और सिक्योरिटी गार्ड्स तक तैनात करने पड़े थे। उन्होंने कहा कि 2001 के आईफा अवॉर्ड्स में भी उन्होंने ऋतिक की इसी जबरदस्त लोकप्रियता को करीब से देखा था।
ऋत्तिक रोशन हाल ही में फिल्म ‘अल्फा’ में एक कैमियो किरदार में दिखाई दिए थे। इसके अलावा जल्द ही फिल्म ‘जेलर 2’ में भी उनका एक शानदार कैमियो देखने मिलेगा। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दिखाई देंगे।
सोनाली कुलकर्णी को हिंदी, मराठी और तमिल फिल्मों में एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उनकी बॉलीवुड फिल्मों में ‘दिल चाहता है’ (2001), ‘मिशन कश्मीर’ (2000), और ‘सिंघम’ (2011) जैसी फिल्में शामिल हैं।
