अपने दोनों बच्चों को खाना बनाना सीखा रहे हैं ऋतिक रौशन और सुजैन खान, देखें तस्वीरें
अपने दोनों बेटों को खाना बनाना सीखा रहे हैं ऋतिक रौशन और एक्स पत्नी सुजैन खान।

ऋतिक रौशन और उनकी पत्नी सुजैन खान बेशक काफी समय पहले अलग हो चुके हैं लेकिन दोनों अपने बच्चों की खातिर कई बार साथ नजर आते हैं। दोनों आपस में बेस्ट फ्रेंड्स होने के साथ ही अपने बच्चों के अच्छे माता-पिता हैं। दोनों के अपने बच्चों ऋहान और ऋधान के साथ पोज देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं। अब एक्स-कपल अपने बेटों को खाना बनाना सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ पिता ऋतिक ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया रविवार अच्छे से बीता वहीं सुजैन ने कहा- हमें अपने लड़कों को खाना बनाना सिखाना चाहिए ताकि एक दिन कोई लड़की खुश हो सके।
अपने बेटों के साथ पोज देते हुए ऋतिक काफी खुश रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया- गार्लिक चिकन पेस्तो, मॉल्टन चॉकलेट और कैलजोन्स। सौभाग्य से तीन चीजें ये मुझसे दोबारा लाने के लिए परेशान नहीं करेंगे क्योंकि अब उन्हें पता है कि इसे कैसे बनाया जाता है। वहीं मां सुजैन अपने बेटों की मदद करती हुई नजर आईं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया- खुद के लिए लिख लें। पहला अक्सर खाना बनाएं इसमें बहुत मजा आता है। दूसरा अपने लड़कों को खाना बनाना सिखाएं ताकि इससे कोई लड़की एक दिन खुश हो सके। गायात्री ओबेरॉय इस सेशन के लिए धन्यवाद। निश्चित तौर पर करने वाला काम।
https://www.instagram.com/p/BZtYlbDniLB/
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रौशन बिहार के बहुचर्चित कोचिंग इंस्टीट्यूट सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म में आनंद की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिए गए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की था। तरण ने लिखा था- ब्रेकिंग न्यूजः ऋतिक रोशन सुपर30 नाम की आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म में गणितत्र की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
https://www.instagram.com/p/BZtaKZKlUFj/
तरण ने यह भी लिखा था कि विकास बहल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। जानकारी के मुताबिक विकास ने कहा- मुझे विकास पर भरोसा है कि वह मेरे बारे में एक भावनात्म फिल्म बनाएंगे और दिखाएंगे कि मैंने कितने प्रयास किए हैं। एक अखबार से बातचीत में आनंद ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म में ऋतिक मेरा किरदार निभाएंगे। मालूम हो कि फिल्म में कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करेंगी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।