यो यो हनी सिंह आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और अमीर रैपर्स में गिने जाते हैं। ‘ब्लू आइज’, ‘अंग्रेजी बीट’, ‘लुंगी डांस’ और ‘देसी कलाकार’ जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने न सिर्फ लोकप्रियता हासिल की बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है। आज उनका नाम सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है।
भारतीय रैप और पॉप म्यूजिक को नया ट्रेंड देने वाले यो यो हनी सिंह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कभी पंजाबी म्यूजिक से करियर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह आज देश-विदेश में कॉन्सर्ट करते हैं और बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाने बनाते हैं। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा म्यूजिक, लाइव शो, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोडक्शन से आता है।
इतनी है हनी सिंह की कुल संपत्ति
कोइमोई की अक्टूबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह की कुल नेट वर्थ लगभग 200 से 246 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। एक गाने के लिए वे लगभग 70 से 90 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। लाइव कॉन्सर्ट के लिए उनकी फीस 15–20 लाख रुपये तक होती है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वे करीब 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा चार्ज करते हैं। यानी म्यूजिक के अलावा भी वो मोटा पैसा कमाते हैं।
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
हनी सिंह को महंगी और स्पोर्ट्स कारों का काफी शौक है। उनके गैराज में कई करोड़ों की गाड़ियां मौजूद हैं और उनकी कार कलेक्शन की कीमत लगभग 20–25 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। उनके पास Rolls-Royce Phantom है, जिसकी कीमत करीब 6–9 करोड़ रुपये है, Audi R8 V10 Plus जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। लगभग 2 करोड़ की किमत वाली Range Rover Sport, Mercedes-Benz S-Class जिसकी कीमत लगभग 1.8 करोड़ रुपये है। इनके साथ उनके पास BMW 7 Series, Jaguar XJL, Audi Q7 भी है। इन कारों की वजह से उनका गैरेज सेलिब्रिटी कार कलेक्शन में सबसे चर्चित माना जाता है।
कई शहरों में करोड़ों की प्रॉपर्टी
मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह के पास सिर्फ कारें ही नहीं बल्कि कई महंगी प्रॉपर्टी भी हैं। उनके पास, दिल्ली और गुरुग्राम में लग्जरी घर, नोएडा में करीब 4 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट, पंजाब में परिवार का बड़ा घर, दुबई में एक आलीशान विला भी है। इन प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
बीच में कुछ सालों का ब्रेक लेने के बाद भी उन्होंने कई नए गानों और एल्बम के साथ वापसी की और आज भी उनका क्रेज बरकरार है। हनी सिंह इन दिनों अपनी इसी एल्बम के गानों के जरिए नए म्यूजिक के साथ वापसी कर रहे हैं और लगातार नए ट्रैक रिलीज कर रहे हैं। उनकी एल्बम Glory में उन्होंने मैनिएक और पायल जैसे गाने रिलीज किए जो फैंस को काफी पसंद आ रह हैं।
