फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी क्यों करती हैं श्रद्धा कपूर से नफरत?
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार फरहान अपनी स्पेशल दोस्त श्रद्धा कपूर को पार्टी में बुलाना चाहते थे। लेकिन हनी ईरानी की मौजूदगी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

मंगलवार की रात जावेद अख्तर के घर में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटिज उन्हें 72वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे थे। फरहान और जोया अख्तर ने अपने सभी करीबियों को वरिष्ठ गीतकार के स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से लेकर ऋतिक रोशन, अदिति राव हैदरी, कल्कि कोचलीन और इंडस्ट्री के बहुत से बड़े नाम शामिल थे। जहां सभी बॉलीवुड स्टार की मौजूदगी कोई सरप्राइज नहीं थी वहीं पार्टी में श्रद्धा का मौजूद ना होना काफी चौंकाने वाली बात थी। मंगलवार सुबह को अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करके वापिस लौटी श्रद्धा जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी से नदारद रहीं। यह सबसे दिलचस्प बात इसलिए है क्योंकि दोनों के घर के बीच की दूरी काफी कम है। ऐसा नही हैं कि वो फरहान की स्पेशल फ्रेंड नहीं हैं। वजीर की शूटिंग के दौरान फरहान का नाम अदिती राव हैदरी से जुड़ा था। लेकिन वो पार्टी में मौजूद थीं।
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार फरहान अपनी स्पेशल दोस्त श्रद्धा कपूर को पार्टी में बुलाना चाहते थे। लेकिन हनी ईरानी की मौजूदगी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। हनी को अधुना भबानी (फरहान की पूर्व पत्नी) काफी पसंद थी। यहां तक कि वो फरहान के अलग होने के फैसले के खिलाफ थीं। इतना कि काफी समय तक ईरानी अपने बेटे से नाराज रहीं। हालांकि बाद में हनी ने उनके फैसले को मान लिया। वहीं श्रद्धा अभी तक उनकी नापंसद बनी हुई हैं। ऐसा लगता है कि कपूर और फरहान जावेद अख्तर का बर्थडे शांति से बीतने देना चाहते थे इसलिए दोनों ने दूरी बनाए रखना ही सही समझा।
बता दें कि बॉलीवुड स्टार किड तो हमेशा ही खबरों में चर्चा का विषय बनते हैं। जी हां, अब तक आपने शाहरुख, अभिषेक, अजय देवगन, अक्षय, ऋतिक, श्रीदेवी जैसे स्टार्स के बच्चों को देखा होगा। लेकिन बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डायरेक्शन का तड़का लगाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर के बच्चे बहुत ही कम मीडिया की खबरों में शुमार होते हैं। बता दें कि फरहान की दो प्यारी बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम शक्या और छोटी का नाम अकीरा है।
11 जनवरी को फरहान अख्तर ने अपनी दो प्यारी बेटियों के साथ एक सेल्फी शेयर की है। अपनी दो बेटियों के साथ नजर आ रहे पिता फरहान ने इस फोटो पर एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- Three’s Company #BestBirthdayParty
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।