Holi 2026: होली का त्योहार कई हिंदी फिल्मों में बड़े ही रंगीन और यादगार अंदाज़ में दिखाया गया है। Amitabh Bachchan से लेकर Shah Rukh Khan तक कई सितारों ने होली पर शानदार गाने और सीन दिए हैं। लेकिन इनमें कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनमें होली का दृश्य कहानी को आगे बढ़ाने में बेहद अहम साबित हुआ। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।
रांझणा
इस फिल्म में होली का सीन कहानी का टर्निंग पॉइंट बन जाता है। होली का सीन जोया (सोनम कपूर), कुंदन (धनुष) को रंग लगाती है। यही वह पल होता है जब कुंदन पूरी तरह से जोया के प्यार में डूब जाता है और उसकी दुनिया बदल जाती है।
मोहब्बतें
मोहब्बतें की कहानी अनुशासन और प्रेम के बीच टकराव को दिखाती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक सख्त प्रिंसिपल की भूमिका में हैं, जबकि शाहरुख खान एक म्यूजिक टीचर बने हैं, जो छात्रों को प्यार का मतलब समझाते हैं। होली के मौके पर कुछ छात्र प्रिंसिपल की सख्ती के बावजूद शाहरुख के साथ होली मनाने निकल जाते हैं। यह सीन कहानी में अनुशासन के खिलाफ बगावत का प्रतीक बन जाता है।
यह भी पढ़ें: शुरू हुई बॉलीवुड सेलेब्स की होली: रणबीर कपूर से सोहा अली खान तक, बच्चों के साथ रंग में रंगे नजर आए ये स्टार्स
डर
डर में शाहरुख खान ने निगेटिव किरदार राहुल का रोल निभाया है, जो किरण (जूही चावला) को गुपचुप तरीके से डराता और परेशान करता है। होली के सीन में राहुल, त्योहार की आड़ लेकर किरण को रंग लगा देता है। इस दौरान किरण का प्रेमी और होने वाला पति सुनील उसे पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन राहुल वहां से बच निकलता है। यह दृश्य कहानी में सस्पेंस और तनाव को और बढ़ा देता है।
सिलसिला
सिलसिला फिल्म में फिल्माया गया मशहूर गाना ‘रंग बरसे’ आज भी होली की पहचान है। इस गाने के दौरान अमित (अमिताभ बच्चन) और चांदनी (रेखा) के अफेयर की सच्चाई अमित की पत्नी जया और चांदनी के पति (संजीव) को पता चल जाती है। इस होली सीन के बाद फिल्म की कहानी नया मोड़ लेती है।
यह भी पढ़ें: Bollywood Holi Playlist 2026: ‘बलम पिचकारी’ से लेकर ‘रंग बरसे’ तक, ये बॉलीवुड प्लेलिस्ट बढ़ाएगी होली पार्टी की रौनक
शोले
शोले में होली का गाना खत्म होते ही गब्बर और जय-वीरू आमने-सामने आते हैं। गब्बर गांव वालों में अपना खौफ दिखाता है, लेकिन जय और वीरू उससे भिड़ जाते हैं और उसे व उसके गुर्गों को भागने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि इसके बाद गब्बर बदला लेने की ठान लेता है और कहानी एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाती है।
