सिनेमा लवर्स त्योहार के मौके पर मनोरंजन के लिए थिएटर्स जाना पसंद करते हैं। होली का पर्व बेहद करीब है, लेकिन ऐसा 15 साल बाद पहली बार हुआ है कि बड़े पर्दे पर इस दौरान कोई नई फिल्म दस्तक नहीं दे रही है। वहीं, ईद के मौके पर दो फिल्मों में कड़ी टक्कर है। आइए जानते हैं कि ऐसा इस बार ही क्यों हुआ है कि किसी भी बी टाउन स्टार की फिल्म सिनेमाघरों में होली के पर्व पर दस्तक देने के लिए तैयार नहीं है।

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि दिवाली से लेकर हर बड़ा त्योहारा बिना किसी फिल्म की रिलीज के पूरा नहीं होता है। ऐसे में दर्शकों को होली पर किसी भी फिल्म का रिलीज ना होना थोड़ा खटकने लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसका दोष ईद पर रिलीज होने वाली दो बिग स्टारर फिल्मों को दे रहे हैं। सवाल खड़ा होता है कि क्या सच में ईद की फिल्म रिलीज शेड्यूल की वजह से होली पर कोई भी बड़ी मूवी रिलीज नहीं हो रही है।

15 साल बाद बिना फिल्मों के रंग होगी होली

सिनेमा लवर्स को बता दें कि हर साल होली के मौके पर कोई नई फिल्म जरूर रिलीज होती है, लेकिन 15 साल के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी भी सुपरस्टार की मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार नहीं है। 2011 के बाद ऐसा 2026 में हुआ है कि थिएटर्स में किसी फिल्म को होली पर नहीं उतारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दहशत, मर्डर और माइंड गेम, 127 मिनट की थ्रिलर OTT पर बनी मस्ट वॉच

बॉक्स ऑफिस हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया है कि कई मल्टीप्लेक्स ने ईद तक अपनी कुछ स्क्रीन्स को बंद कर दिया है। ऐसा इस वजह से है, क्योंकि वर्तमान में मौजूद फिल्मों को चलाने में थिएटर्स वालों को फायदे से ज्यादा नुकसान हो रहा है। ईद के मौके पर धुरंधर 2 और टॉक्सिक रिलीज होगी, और दोनों ही इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। यही कारण है कि एक बार फिर से लोग दोनों मूवीज की रिलीज के दौरान बड़ी संख्या में दस्तक दे सकते हैं। ऐसा रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर की परफॉर्मेंस को देखकर भी कहा जा सकता है।