होली के गाने हमेशा से हिंदी सिनेमा की पहचान रहे हैं। रंग, उमंग और संगीत से भरपूर ये गाने अक्सर फिल्म की कहानी को नया मोड़ दे देते हैं। लेकिन कुछ होली गीत सिर्फ कहानी के लिए नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे की दिलचस्प कहानियों की वजह से भी याद किए जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी जुड़ी है ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी से। चलिए आपको आज होली के खास मौके पर बताते हैं उसके बारे में।

साल 1982 में आई फिल्म ‘राजपूत’ में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना समेत कई सितारे नजर आए थे। फिल्म के गाने ‘भागी रे भागी बृजबाला’ में होली के त्योहार की झलक देखने को मिली थी। हालांकि, बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि इस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान ड्रीम गर्ल 8 महीने की प्रेग्नेंट थीं। इसका बावजूद भी उन्होंने अपनी पूरी एनर्जी के साथ इसे शूट किया था। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया था।

यह भी पढ़ें: Toxic के 600 करोड़ प्री-रिलीज बिज़नेस का दावा, Dhurandhar 2 से टक्कर को स्ट्रैटेजी बता रहे मेकर्स

8 महीने की प्रेग्नेंट थीं हेमा मालिनी

एक बार इंडियन आइडल के सेट पर खुद हेमा मालिनी ने इसके बारे में बताया था। अभिनेत्री ने कहा, “यह गाना मुझे हमेशा याद रहेगा, क्योंकि उस समय  8 महीने की प्रेग्नेंट थीं।” बता दें कि तब अभिनेत्री ईशा देओल को जन्म देने वाली थीं। फिर भी उन्होंने अपने काम से समझौता किए बिना इसकी शूटिंग पूरी की। सिर्फ इतना ही नहीं, हेमा का बेबी बंप स्क्रीन पर नजर ना आए इसके लिए उन्होंने खास तरह की कॉस्ट्यूम पहनी थी।

इसके अलावा कैमरा एंगल्स भी ऐसे रखे गए कि उनका बेबी बंप नजर न आए। रंगों और भीड़ भरे सीन का फायदा भी लिया गय। फ्रेम में कई डांसर्स, उड़ते गुलाल और तेज कट्स के जरिए फोकस को इस तरह बांटा गया कि दर्शकों को कुछ असामान्य महसूस न हो।

बता दें कि यह सिर्फ एक गाने की शूटिंग नहीं थी, बल्कि एक स्टार के प्रोफेशनल कमिटमेंट की मिसाल थी। 80 के दशक में जब हीरोइनों के लिए करियर और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं था, तब हेमा मालिनी ने यह साबित किया कि वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

उनकी इस मेहनत का असर यह हुआ कि गाना पर्दे पर उतना ही रंगीन और ऊर्जा से भरा नजर आया, जितना कि किसी सामान्य शूट में होता। दर्शकों को अंदाजा तक नहीं हुआ कि कैमरे के पीछे एक अभिनेत्री अपने जीवन के बेहद खास दौर से गुजर रही है।

यह भी पढ़ें: ये बॉलीवुड प्लेलिस्ट बढ़ाएगी होली पार्टी की रौनक

होली का त्योहार कुछ बेहतरीन हिंदी गानों के बिना अधूरा माना जाता है। यहां आपके साथ बेस्ट बॉलीवुड गानों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जो होली पार्टी की रौनक बढ़ाने का काम कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें