जब से एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने रिवील किया है कि उन्होंने अपने शो के निर्माता पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, तभी से एक्ट्रेस चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। हाल ही में लॉक अप 2 में उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की है और शो में अच्छा कर रही हैं। दूसरी तरफ उनके साथ बिग बॉस 11 में ग्रैंड फिनाले स्टेज को साझा कर चुकीं एक्ट्रेस हिना खान की इस बारे में प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि अगर वो ये बात शो में बता देती, तो वह कभी नहीं जीत पाती। हिना ने आगबबूला होकर ये बयान दिया, वीडियो में एक्ट्रेस का गुस्सा साफ नजर आया।
यह भी पढ़ें- संजीव कुमार की आंखों का दर्द और किशोर कुमार की आवाज, क्यों अमर है ‘मेरी भीगी-भीगी सी’?
हिना खान और रुबीना दिलैक ने अपने पार्टनर्स के साथ एक पॉडकास्ट की शुरूआत की है जिसमें वह चारों मिलकर इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय देते दिखाई देंगे। इसका प्रोमो पीओवी नाम से सामने आया। इस प्रोमो में हिना खान अपने बिग बॉस सफर को याद करते हुए शिल्पा शिंदे के बारे में कहती हैं कि उन्होंने शो में सब बातों पर बात की जिस पर उन्हें पता था कि लोग पसंद करेंगे, लेकिन अपने झूठे आरोपों के बारे में खुलासा नहीं किया क्योंकि वह जानती थी कि उसके बाद उनकी जीत कभी नहीं होगी।
प्रोमो के शुरूआत में रॉकी जैसवाल कहते है कि कंट्रोवर्सी एक करेंसी बन गया है। तभी हिना कहती है- ‘उसने सब बोला बिग बॉस में, मेरे साथ बहुत गलत हुआ, ये हुआ वो हुआ, मेरे साथ सब कुछ खराब किया। मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की। क्या उसने एक बार भी बताया कि बदले में उसने निर्माता के खिलाफ सेक्सुअल असॉल्ट का केस किया था। क्योंकि उसे पता था कि अगर वो ये कहेगी तो वो कभी नहीं जीतेगी।’
जानकारी के लिए बता दें कि जब ये बात शिल्पा शिंदे ने रिवील की थी, तब भी हिना की तरफ से एक टिप्पणी सामने आई थी। उन्होंने तब भी एक्ट्रेस को इस बात के लिए घेरा था। बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे ने हिना खान के खिलाफ जीत हासिल की थी। हिना खान शो की रनर अप रहीं थीं।
इस पॉडकास्ट को इन चार सेलेब्स (हिना, रुबीना, रॉकी, अभिनव) ने मिलकर शुरू किया है। इस प्रोमो को साझा करते हुए इन सभी ने कैप्शन में लिखा- ‘आजकल विवाद ही सबसे बड़ी पूंजी बन गया है। लेकिन उसका विरोध करना और उसे खुलकर चुनौती देना भी उतना ही जरूरी होना चाहिए। हमने कभी सुर्खियों के लिए लड़ाई नहीं लड़ी, लेकिन आखिरी ‘माइक ड्रॉप’ हमारा ही होगा।’
इस वीडियो के सामने आने बाद हिना खान का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह शिल्पा को बॉडी शेम करती और लड़ती दिखाई दे रही हैं।
बिग बॉस के घर में भी दोनों के बीच इसी तरह के झगड़े और तानेबाजी देखी जाती थी। बाहर आने के बाद भी ये सिलसिला जारी रहा और अब हिना खान अपने नए शो के जरिए इस तरह के जरूरी मुद्दों पर बाकी तीन के साथ मिलकर अपनी राय देंगी।
