जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से अपनी शादी का ऐलान कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया। अब्दुल्ला और राजदान ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर गुड न्यूज दी थी। इसपर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपना रिएक्शन दिया है।
हिना ने न सिर्फ अब्दुल्ला और राजदान को शादी की बधाई दी, बल्कि उमर अब्दुल्ला की अपने प्यार के साथ खड़े होने के लिए तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इस शादी से उनके राजनैतिक करियर पर असर पड़ सकता है, ये जानते हुए भी अब्दुल्ला ने निधि को चुना और यही सबसे बड़ी बात है।
अब्दुल्ला की शादी से हिना खुश
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘मोहब्बत। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। वो एक मुख्यमंत्री हैं दोस्त। इस इंसान की रीढ़ की हड्डी चट्टान की तरह मजबूत है। जिस जगह से वो आते हैं, वो जानते हैं कि इसका अंजाम क्या हो सकता है। हो सकता है कि अगली बार वो चुनाव न जीतें। लेकिन किसे फर्क पड़ता है। उन्होंने प्यार को चुना। और उन्होंने उन्हें चुना।’
हिना ने आगे लिखा, ‘उन्होंने साबित कर दिया कि दुनिया गई भाड़ में। रिस्पेक्ट। साथ ही मजहब के ठेकेदारों, तुम्हारे लिए छोटी-सी सलाह, जियो और जीने दो। भगवान को लोगों की किस्मत का फैसला करने दो। आप खुद नहीं हैं।’

निधि संग उमर अब्दुल्ला ने रचाई शादी
31 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से अपनी शादी का ऐलान किया था। X (पहले ट्विटर) पर सेरेमनी से कुछ फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।’ निधि ने भी यही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर लिखा था, ‘इट्स डन ब्रो।’
और पढ़ें: ‘सोते हुए पड़ा दौरा और…’, टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में निधन, दोस्त ने बताई वजह
जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी श्रीनगर में इंटीमेट सेरेमनी में हुई थी। इसमें दोनों के परिवारों और करीबी लोग शामिल हुए।
निधि राजदान से पहले उमर अब्दुल्ला की शादी पायल अब्दुल्ला से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस शादी को जुलाई 2026 में खत्म कर दिया था। ये फैसला उमर और पायल की आपसी सहमति और अलगाव के बाद लिया गया था। दोनों अपनी शादी और लंबे वक्त से चली आ रही तलाक की कानूनी लड़ाई खत्म करना चाहते थे।
15 मिनट में हो गई थी हिना खान की शादी
हिना खान ने अपनी खुद की शादी को लेकर भी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का निशाना बनती हैं। उन्होंने जून 2025 में प्रोड्यूसर रॉकी जायसवाल से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
उस समय हिना खान अपने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज भी करवा रही थीं। उन्होंने एक नए इंटरव्यू में बताया है कि रॉकी से उनकी शादी महज 15 मिनट में हो गई थी। ये बहुत ही हल्के में लिया गया फैसला था। पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
