Hina Khan: सोशल मीडिया पर हिना खान (Hina Khan) काफी एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं, मगर हिना खान का लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर हिना खान का नाम ट्रेंड करने लगा। हिना खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में धोखे और भरोसे को लेकर कुछ उदास पोस्ट शेयर किए हैं जिसने उनके फैंस को निराश कर दिया है।
हिना खान ने क्या लिखा है?
हिना खान ने दो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। दोनों में उनकी उदासी को महसूस किया जा सकता है। पहले पोस्ट में हिना लिखती हैं- ‘जो लोग आपके साथ विश्वासघात करते हैं उनपर अंधविश्वास करने के लिए खुद को माफ करें। कभी-कभी अच्छा दिल बुरा नहीं देख पाता है।’
वहीं दूसरी स्टोरी में हिना लिखती हैं- ‘विश्वासघात एकलौता सच है जो बरकरार रहता है। लेट नाइट थॉट्स।’

हिना खान को किसने धोखा दिया है और उन्होंने ऐसा पोस्ट क्यों किया है ये तो पता नहीं चला है लेकिन हिना खान के ऐसे पोस्ट देखकर फैंस परेशान जरूर हो गए हैं। ट्विटर पर फैंस हैशटैग हिना खान के साथ अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे हैं।
यहां देखें ट्वीट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो ‘बिग बॉस’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ आदि जैसे हिट टेलीविजन शो में नजर आईं। आने वाले समय में वो कई वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।