मंगेतर निक का प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में एक-दूसरे से अंगूठी बदली थी। सगाई वाली शाम को प्रियंका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी का आयोजन किया था।

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस आज अपना 26 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मंगेतर के बर्थडे को स्पेशल और यादगार प्रियंका चोपड़ा ने भी बनाया है। सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा मंगतेर निक के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही हैं। कपल इनदिनों अपने प्रोफेशनल कमिट्मेंट्स को पूरा करने के बाद यूएसए में एक-दूसरे के संग क्लालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
निक के भाई जो जोनास और उनके करीबी दोस्तों ने लॉस एंजेलिस स्थित बेसबॉल स्टेडियम में निक का जन्मदिन मनाया। निक ने अपना जन्मदिन केक प्रियंका के साथ स्टेडियम में ही काटा। निक के केक कटिंग का वीडियो फैन्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्रियंका रेड कलर के वन पीस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। स्टेडियम में ही सबके सामने प्रियंका ने निक को गले लगाया। फिर एक-दूसरे को किस किया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका और निक एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हुए नजर आए। कुछ दिन पहले दोनों को यूएस ओपन में भी देखा गया था। यहां भी दोनों को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था।
https://www.instagram.com/p/BnxqAcoBSMB/?t
प्रियंका चोपड़ा ने अपने वैरिफाइड इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर निक जोनस की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा-”बर्थडे वीकेंड की शुरूआत।” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में एक-दूसरे से अंगूठी बदली थी। सगाई वाली शाम को प्रियंका ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में निक और प्रियंका के परिवार के अलावा अंबानी की फैमिली, आलिया भट्ट, अर्पिता खान और परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी।
बी-टाउन में चर्चा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं हालांकि चोपड़ा और जोनस परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’में नजर आएंगी।
Bigg boss 12: इस थीम में सजा नजर आएगा बिग बॉस का घर, देखिए ये शानदार तस्वीरें