बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने के बाद अब लाइव सिंगिंग करने वाली है। वह पहली बार स्टज पर लाइव गाना गाएंगी। हेमा मालिनी के फिल्मी करियर के 60 साल पूरा होने पर ‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ के जरिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की मदद से पूरा किया जाएगा। चलिए बताते है पूरी खबर
हेमा मालिनी के फिल्मों में 60 साल पूरे
‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ मुंबई में 10 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं होगा, बल्कि हेमा मालिनी के छह दशक लंबे फिल्मी सफर की यादगार झलक पेश करेगा। इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी खुद अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े किस्से साझा करेंगी। साथ ही उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गाने और उन लोगों की बातें भी सुनने को मिलेंगी, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को करीब से देखा और महसूस किया है।
हेमा मालिनी पहली बार गाएंगी गाना
इस कॉन्सर्ट और CINTAA यानी कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के बारे में हेमा मालिनी ने अपनी बातें रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहली बार अपने 60 साल के फिल्मी और संगीत सफर को अपने फैंस के साथ साझा करेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें और धर्मेंद्र को दर्शकों से हमेशा भरपूर प्यार मिला है और यह शो उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। वह सिंटा (CINTAA) कलाकारों के हित और कल्याण के लिए लगातार काम करती रही है।
अपनी बात पूरी करते हुए हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि 10 जुलाई को सिंटा द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व की बात है और सांसद के रूप में वह कलाकारों की समस्याओं को संसद में उठाने का प्रयास करती रहेंगी।
हाल ही में उनके पति दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था जिस अवार्ड को लेने हेमा मालिनी पहुंची थी। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल भी हुई थी।
