अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल 2026 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस ने इस खास दिन को और भी खास बना दिया। इस दिन उनके घर के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ी। अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘राका’ का ऐलान भी किया।
इस फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें उनका एकदम अलग और दमदार अवतार देखने को मिला। तेलुगु सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग और स्टाइल के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन का यह नया प्रोजेक्ट उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
वैसे तो अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि वो बचपन में ही एक्टर बन चुके थे। जी हां! अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की फिल्म का नाम होगा ‘राका’, एक्टर के बर्थडे पर आया धमाकेदार लुक
इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ किया था काम
अल्लू अर्जुन ने मेगास्टार चिरंजीवी के साथ 1985 की फिल्म ‘विजेता’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था, जब वह महज 4 साल के थे। उन्होंने चिरंजीवी के साथ बचपन की कई यादें साझा की हैं और उन्हें प्यार से ‘चिक बाबई’ बुलाते हैं। उन्होंने 2003 में ‘गंगोत्री’ से मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू किया था। इससे पहले उन्होंने 2001 में ‘गोपी’ फिल्म में बतौर डांसर भी काम किया था।
अल्लू अर्जुन के करियर की तीसरी फिल्म ने दिलवाई पहचान
अल्लू अर्जुन ने 2003 में अपनी पहली फिल्म ‘गंगोत्री’ के बाद 2004 में ‘आर्या’ फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया था और ये फिल्म उनके करियर का बड़ा ब्रेक था। उनकी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।निर्देशित यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
इस फिल्म में अल्लू अर्जुन बिल्कुल एक नए अंदाज में नजर आए थे। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ इस फिल्म में कॉमेडी और डांस भी चर्चा का विषय बन गया था।
इसके बाद वो ‘बनी’, ‘हैप्पी’, ‘आर्या 2’ में लीड रोल निभाने लगे। इन फिल्मों ने उन्हें हीरो बना दिया। इन फिल्मों में उनका स्टाइल भी लोगों की खास पसंद बना। उनके हटके अंदाज ने उन्हें स्टाइलिश स्टार बना दिया।
यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर 50 रुपये में बेची गई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
वैसे तो अल्लू अर्जुन ने अपने काम से फैंस के दिल में जगह बनाई, लेकिन उनकी कुछ फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। उनके करियर में कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जिनमें सबसे बड़ी सफलता ‘पुष्पा 2’ को मिली है। यह फिल्म 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी और वर्ल्डवाइड स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
इससे पहले ‘पुष्पा 1’ ने भी जबरदस्त सफलता हासिल की थी और 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल रही। वहीं ‘वैकुंठपुरमुलो’ ने 2020 में तेलुगु सिनेमा में बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा ‘सर्रेनोडु’ और ‘रेस गुर्रम’ जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें एक बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया।
