रणवीर सिंह की तरह दिखने वाले इस पाकिस्तानी शख्स को आपने देखा क्या?
इसकी वजह एक्टर का पाकिस्तानी जुड़वा भाई है जोकि काफी हद तक रणवीर की तरह दिखाई देता है। इस शख्स का नाम हम्माद शोएब है।

बेफिक्रे एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के चमकते एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उन्हें आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म बेफिक्रे में वाणी कपूर के साथ देखा गया था। अब एक बार फिर से रणवीर सिंह खबरों में छाए हुए हैं। इसकी वजह एक्टर का पाकिस्तानी जुड़वा भाई है जोकि काफी हद तक रणवीर की तरह दिखाई देता है। इस शख्स का नाम हम्माद शोएब है। फैसलाबाद के रहने वाले हम्माद इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाले हम्माद की हेयरस्टाइल, दाढ़ी और यहां तक कि डांस भी बाजीराव मस्तानी एक्टर की तरह है। दूर से देखने पर वो बिल्कुल इंडियन एक्टर की तरह दिखाई देते हैं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इसी वजह से यह देखना दिलचस्प होगा कि बैंड बाजा बारात के एक्टर अपनी तरह दिखने वाले इस शख्स के बारे में क्या प्रतिक्रिया देते हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर की तरह दिखने वाले शख्स की फोटो सामने आई है। इससे पहले भी सलमान खन, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर आदि की तरह दिखने वाले लुक एलाइक की फोटो सामने आ चुकी हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह तीन बार एक साथ फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। जितने भी नए एक्टर फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं उनमें से प्रियंका ने सबसे ज्यादा काम रणवीर सिंह के साथ किया है। रणवीर और प्रियंका गुंडे में सबसे पहले दिखाई दिए, इसके बाद दोनों बहन-भाई के किरदार में दिखें। बाजीराव मस्तानी में प्रियंका ने रणवीर की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई। यह दोनों स्क्रीन पर एक साथ काफी अच्छे दिखाई देते ही और एक-दूसरे की काम करने की कला को प्रभावशाली ढ़ंग से पेश करते हैं।
साल 2015 में ही इन दोनों कलाकारों ने पहले बहन-भाई, फिर एक शादीशुदा जोड़े के किरदार को निभाया। जोकि इस पीढ़ी के किसी भी और अभिनेता या अभिनेत्री ने नहीं किया है। प्रियंका से जब उनकी और रणवीर की हिट जोड़ी के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दोनों काफी प्रभावशाली दिखते हैं।
प्रियंका ने कहा कि जो तीनों फिल्में उन्होंने एक साथ कि हैं वह बिल्कुल अलग थी। उन्होंने ने इन तीनों फिल्मों में गर्लफ्रेंड, पत्नी और बहन का किरदार निभाया है। इसलिए प्रियंका सोचती हैं कि एक कलाकार के तौर पर वह अलग-अलग रोल के द्वारा दर्शकों को लुभा सकते हैं।
फिल्म प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण ने किया विन डीज़ल के साथ ‘लूंगी डांस’; रणवीर-शाहिद भी हुए शामिल
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App