रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ से अभिनेता हर्षद चोपड़ा बाहर हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने शो में अपनी जगह शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बना दिया और खुद एविक्ट हो गए। अब रियलिटी शो से बाहर आने के बाद उन्होंने तेजस्वी प्रकाश के साथ उनके शो ‘शट अप विद तेजस्वी’ में अपनी इस पूरी जर्नी को लेकर बात की।
हर्षद नहीं दिखाना चाहते थे इमोशनल साइड
पॉडकास्ट में तेजस्वी ने हर्षद को बताया कि उसने बिल्कुल यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इतनी जल्दी शो से बाहर आ जाएंगे। इस पर अभिनेता ने कहा, “मेरा गेम यही था कि नो गेम। मुझे लगा ये ऐसा शो है, जहां आपको रियल होना होगा। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग कैसे रिएक्ट करेंगे। बस अपना साइड मैं किसी को नहीं दिखाना चाहता था और वो था इमोशनल साइड।
शिवांगी को लेकर क्या बोले हर्षद
इसके बाद जब तेजस्वी ने हर्षद से कहा वह शो में काफी रोए हैं और वह शो में अपना गेम खेलते नहीं दिखे, बल्कि किसी का प्रोटेक्शन (शिवांगी जोशी) बनते दिखाई दिए। इस पर हर्षद ने कहा, “हम कुछ समय से अच्छे दोस्त है और जब हम ऐसे सीन में होते जहां 15-16 लोग होते हैं और चैलेंज होते जैसे खाना कम था, तो ऑटोमैटिकली ऐसी सिचुएशन हो जाती है कि हम सोच नहीं पाते कि आगे क्या होगा।”
क्या शिवांगी को डेट कर रहे हैं हर्षद?
तेजस्वी ने हर्षद से सवाल किया कि क्या वह शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं। इस पर अभिनेता ने कहा, “नहीं, हम नहीं कर रहे। मैं सच में उसे बहुत पसंद करता हूं, लेकिन मैं उसके प्यार में नहीं हूं। दोनों में फर्क है। लास्ट में बातों ही बातों में हर्षद ने यह भी कहा कि वह किसी के साथ टच में नहीं रहेगा और न ही शो के किसी भी कंटेस्टेंट्स से मिलेगा। बता दें कि आज 5 अगस्त को ‘लॉक अप: सच या सजा’ का विनर सबके सामने आ जाएगा। यह शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘एक से भले दो’, बिग बॉस 20 का प्रोमो हुआ जारी, इस दिन टीवी पर आएगा सलमान खान का शो
