हरभजन सिंह के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी गीता बसरा ने दिया बेटी को जन्म
गीता बसरा और हरभजन ने जालंधर में 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी।

क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर में किलकारियां गूंजी हैं। हरभजन की पत्नी गीता बसरा ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया है। एक हिंदी अखबार से बात करते हुए हरभजन सिंह की मां ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि गीता बसरा ने लंदन में बच्चे को जन्म दिया है। हरभजन अभी लंदन में पत्नी के साथ ही हैं। सिंह की मां के हरभजन सिंह और गीता बसरा को फोन करके बधाई दी है। गीता बसरा और हरभजन ने जालंधर में 29 अक्टूबर 2015 को शादी की थी।
हालांकि, ना तो हरभजन सिंह और ना ही गीता बसरा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। बता दें जून महीने में गीता बसरा का बेबी शॉवर समारोह हुआ था। हरभजन सिंह इस सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे, क्योंकि यह फंक्शन केवल महिलाओं के लिए ही था। गीता बसरा आईपीएल की ऑपनिंग सेरेमनी में बेबी बम्प के साथ नजर आई थीं। उसके बाद गीता की एक और तस्वीर सामने आई थीं, जिसमें वे अपना बेबी बम्प को तकिए से छुपाती हुई नजर आई थीं।
हरभजन और गीता लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 2007 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। तभी से दोनों का रिलेशनशिप शुरू हो गया था। हरभजन सिंह की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
Read Also: यहां देखें गीता बसरा की गोद भराई की PHOTOS


