साउथ के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर का गाना ‘नाटू-नाटू’ ने हाल ही में ऑस्कर जीता। इसके बाद अभिनेता ग्लोबली भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर जीतने के बाद पूरी स्टारकास्ट चर्चा में बनी हुई है। साउथ अभिनेता राम चरण 27 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर एक शानदार स्टार हैं।
उनकी काम की सराहना लोगों ने हमेशा की है। फैंस एक्टर की सादगी के कायल हैं। 1985 को चेन्नई में जन्मे रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म ‘चिरुथा’ से करियर की शुरुआत की थी। आज अभिनेता के 38वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।
एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं रामचरण
रामचरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। ये एयरलाइन साउथ में अपनी सर्विस देती हैं इसके अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी ये एयरलाइन आने जाने की सुविधा मुहैया कराती है। इसके अलावा उनकी रामचरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब नाम से पोलो टीम भी है। वो MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।
हर जगह मंदिर साथ लेकर जाते हैं एक्टर
राम चरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कि वह जहां भी जाते हैं वॉल टेंपल का सेटअप अपने साथ में रखते हैं और ये परंपरा वो लंबे समय से निभा रहे हैं। यह उन्हें भारत से जोड़े रखता है और उन्हें इससे एनर्जी मिलती है। राम चरण ने कहा कि वह अपने दिन की शुरुआत आभार व्यक्त करने से करते हैं जिनकी वजह से आज इस जगह हैं।
RC 15 के सेट पर मनाया था प्री बर्थडे
बता दें कि सोशल मीडिया पर राम चरण की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रामचरण अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें वह अपना जन्मदिन अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म, जिसे फिलहाल ‘आरसी 15’ कहा जा रहा है, के सेट पर मनाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ फिल्म की सफलता के बाद राम चरण ‘आरसी 15’ फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। इसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।