जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) ने बॉलीवुड में एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के तौर पर खूब नाम कमाया। जावेद एक बेमिसाल एक्टर और कॉमेडियन होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक मल्टी-टैलेंटेड कलाकार के तौर पर जाना जाता है। जावेद (Javed Jaffrey) ने साल 1985 में आई फिल्म ‘जंग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्टर ने नेगेटिव किरदार निभाया था। जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 दिसंबर 1963 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम सईद जावेद अहमद जाफरी (Ahamad Jaffrey) है। वह बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन-अभिनेता जगदीप जाफरी (Jagdeep Jaffrey) के बेटे हैं। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।
जब पिता की आदतों से परेशान हो थे जावेद
जावेद जाफरी के अपने पिता के साथ संबंध कुछ खास अच्छे नहीं थे। दरअसल जावेद के पिता जगदीप को जुआ खेलने औप शराब पीने की काफी लत थी। उनके पिता ने एक बार शराब छोड़ दी थी, लेकिन बाद में फिर पीने लगे। इन्हीं आदतों के चलते जावेद अपने पिता से परेशान रहने लगे। अपने पिता की इनहीं आदतों के चलते जावेद उनसे गुस्सा रहा करते थे।
राजनीति में रखा कदम
जावेद जाफरी ने 2014 लोकसभा चुनावों से राजनीति में एंट्री की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि यहां वह चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए थे और उनके हार का सामना करना पड़ा था। जावेद जाफरी सोशल मीडिया ( Social Media) पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है।
इन क्षेत्रों में भी कमाया नाम
जावेद एक कुशल अभिनेता होने के साथ-साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट, डांसर और कॉमेडियन भी हैं। वह मिकी माउस से लेकर गूफी और डॉन कारनेज सहित इंटरनेशल कार्टून्स के लिए आवाज भी डब कर चुके हैं। ओह डार्लिंग ये है इंडिया, अर्थ, गैंग, जजंतरम ममंतरम, सलाम नमस्ते, ता रा रम पम, धमाल, सिंह इज किंग, 3 इडियटस, कमबख्त इश्क, लफंगे परिंदे, धमाल सीरीज, बेशरम, वार छोड़ ना यार,बाला जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। फिल्मों में अभिनय के अलावा जावेद ने एपिक चैनल पर प्रसारित होने वाला शो ‘वन्स मोर विथ जावेद जाफरी’ और ‘बैक तो फ्लैशबैक’ के अलावा फिल्मफेयर, स्क्रीन, आईफा जैसे अवार्ड शोज भी होस्ट किये। वे साल 1996 से 2014 तक सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांसिंग शो बूगी वूगी के जज भी रहे। यह शो काफी मशहूर हुआ था।
जावेद जाफरी की फैमिली
बता दें कि जावेद जाफरी ने 1989 में अभिनेत्री जेबा बख्तियार से शादी कर ली, लेकिन एक साल बाद ही साल 1990 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद जावेद ने 1991 में हबीबा जाफरी से निकाह किया। इनके तीन बच्चे अलाविया जाफरी, मिजान जाफरी और अब्बास जाफरी हैं।