Bappi Lahiri Birthday: हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनके गाने और किस्से लोगों के मन में हमेशा अलर रहेंगे। दिग्गज सिंगर का आज 70वां जन्मदिन है। बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। बप्पी लहरी का असली नाम बहुत कम लोगों को पता होगा। उनका असली नाम अलोकेश लहरी था। उनके पिता प्रख्यात गायक जबकि मां संगीतकार और गायिका थीं, फलस्वरूप संगीत उन्हें विरासत में मिला था।
बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) को डिस्को गाने बनाने वाला माना जाता था, जिसकी वजह से उन्हें डिस्को किंग कहते भी कहते थे। उन्होनें बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं।
इस गाने से मिली पहचान
बप्पी दा ने महज 17 साल की उम्र में बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरूआत बांग्ला फिल्म ‘दादू’ से की थी। इसके बाद साल 1975 में रिलीज हुई रिलीज फिल्म ‘जख्मी’ से उनकी किस्मत चमकी। इस फिल्म के गाने ‘आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं’ और ‘जलता है जिया मेरा’ खासा लोकप्रिय हुए। इसके बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) की फिल्म नमक हलाल का गाना ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ हिट रहा। साल 1983 में रिलीज मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म ‘डिस्को डांसर’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इसमे उनका गाना ‘आइ एम ए डिस्को डांसर’, ‘जिमी जिमी आ जा’ जैसे डिस्को गाने आज भी दर्शकों को काफी पसंद है। इसके अलावा तम्मा तम्मा लोगे, दे दे प्यार दे, रात बाकी बात बाकी, आज रपट जाएं, ऊ ला ला, इंतहा हो गई इंतजार की जैसे गानों ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। उन्होंने 9000 से ज्यादा गाने बनाए थे।
नाम दर्ज हैं अनोखा रिकोर्ड
बता दें कि ‘जिमी जिमी आ जा’के नाम 45 विदेशी भाषाओं में डब होने का विश्व रिकार्ड दर्ज है। यही नहीं साल 1986 में उन्होंने 33 फिल्मों में 180 गानें गाए। उनका ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
बप्पी दा ने राजनीति में अजमाया हाथ
सिंगर ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया था। उन्हें बीजेपी(BJP) के टिकट पर साल 2014 के आम चुनाव में पश्चिम बंगाल की श्रेरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया था। हालांकि वह चुनाव जीत नहीं पाए थे। बता दें कि 2018 में बप्पी लहरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला था। 2012 में उनके गाये गाने ‘उ लाला उ लाला’ को बेस्ट आइटम सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया था।