A.R.Rahman: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए.आर रहमान 6 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। न केवल भारत में बल्कि ए.आर.रहमान विदेश में भी मशहूर हैं। उन्होंने लगभग एक दशक पहले हॉलीवुड में जमकर काम किया और नाम कमाया। अपने अनुभव को साझा करते हुए रहमान ने एक इंटरव्यू में कई किस्से सुनाए। उन्होंने ये भी बताया कि पहले विदेशों में भारत के लोगों के साथ अलग तरीके का व्यवहार किया जाता था।
उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए जब उन्हें ऑस्कर दिया गया था। उस वक्त को याद करते हुए उन्होंने बताया कि अकादमी का हिस्सा होने के कारण वह हर पार्टी के लिए आमंत्रित होते थे। वह विदेशी लोगों के साथ अकेले इंडियन होते थे।
इससे पहले तो उन्हें कभी पार्टी में जाने का मौका नहीं मिलता था, लेकिन जब उन्हें स्पीलबर्ग में बुलाया गया, उन्हें जेजे अब्राम्स, डिज्नी सभी ने आमंत्रित किया। वह हर जगह गए। रहमान ने कहा कि ऑस्कर के लिए वह लॉस एंजिल्स में थे तो उन्होंने खूब पार्टी की।
मुलाकात करके लौट जाते थे रहमान
ए.आर.रहमान ने बताया कि वह जाते थे और लोगों से मिलकर वापस आ जाते थे। वह ज्यादा समय तक कहीं रुकते नहीं थे, 10 से 15 मिनट के अंदर लौट जाते थे। रहमान ने बताया कि उन्हें तेज संगीत और लोगों के शराब पीने से दिक्कत है। इसी के साथ वह भीड़ वाली जगहों पर क्लॉस्टोफोबिया महसूस करते हैं।
जब सेल्फी लेते वक्त लोगों ने कर दिया था शर्मिंदा
साल 2013 में आई फिल्म ‘फ्रोजन’ के लिए डिज्नी की तरफ से पार्टी का आयोजन किया गया था। उसकी दिन वॉल्ट डिज़्नी की 90वीं सालगिरह थी। जिसके लिए उनका स्टेच्यू लगाया गया था। वह उस स्टेच्यू के साथ सेल्फी ले रहे थे, जैसे ही उनकी नजर वहां मौजूद लोगों पर पड़ी, वह सब उन्हें घूर रहे थे। लगभग 100 लोग थे, जिनमें रहमान अकेले भारतीय थे।