रितिक रोशन का नाम सुनते ही दो ही चीजें याद आती हैं। एक उनका डैशिंग लुक और दूसरा डांसिंग स्टाइल। डांस स्टाइल और नीली आंखों के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन आज अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ये बात बेहद कम लोग जानते हैं कि अभिनय के अलावा रितिक स्टेज परफॉर्मर के साथ ही प्लेबैक सिंगर भी हैं। एक बार की बात है फिल्म काइट्स की न्यूयॉर्क में शूटिंग चल रही थी तभी अचानक से रितिक के सामने माइकल जैक्शन आ गए थे। माइकल को देखते ही रितिक रोने लगे थे।
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन के जन्मदिन के मौके पर जनसत्ता ऑनलाइन आपको बता रहा उनसे जुड़े 10 अनकहीं बातें-
1. रितिक ने साल 1980 में पहली बार बड़े परदे पर नजर आएं थे। उस समय उनकी उम्र महज छह साल थी। फिल्म ‘आशा’ के निर्माता खुद रितिक के नाना जी थे।
2. 21 साल की उम्र में रितिक को एक ऐसी बीमारी हो गई थी जिसके बाद डॉक्टरों का कहना था कि वह कभी भी डांस या फिर एक्टर नहीं बन सकतें। दरअसल रितिक की रीढ़ की हड्डी अंग्रेजी के शब्द ‘एस’ जैसी हो गई थी। लेकिन उन्होंने डॉक्टर्स की बात को गलत साबित किया और आज लड़कियां उनकी डांसिंग स्टाइल पर मरती हैं।
3. रितिक को फोटोग्राफी का बेहद शौक है। यही वजह है कि वह प्रतिदिन अपनी स्क्रैपबुक को अपडेट करते हैं। रितिक पर्सनल स्क्रैपबुक में अपनी खींची गई तस्वीरों को रोजाना लगाते हैं।
4. रितिक लड़कियों के बीच खासा पॉपुलर हैं। 14 फरवरी साल 2000 को रितिक ने दावा किया था कि वैलेंटाइन के दिन उनके पास कम से कम 30 हजार शादी के प्रपोजल फीमेल फैंस की ओर से आए थे।
5. अपने पिता के साथ जब रितिक ने काम सीखने की शुरुआत की तो वह फिल्म शूटिंग के सेट पर सभी तरह के काम किया करते थे। जैसे लोगों को चाय देना, फर्श की सफाई करना।
6. रितिक की इनकम का पूरा हिसाब-किताब उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ही रखती थी। पैसे का हिसाब-किताब रखना उनकी पत्नी की ही जिम्मेदारी रही।
7. रितिक को बचपन में हकलाने की आदत थी, लेकिन आज उनका नाम बॉलीवुड के फेमस स्टार्स में शुमार है।
8. इस बात से बेहद कम लोग ही वाकिफ हैं कि रितिक अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। यदि उनकी तबीयत थोड़ी भी खराब होती है तो वह डिप्रेशन में चले जाते हैं।
9. रितिक रोशन ने ये बात मीडिया के सामने खुद स्वीकारा है कि वह बचपन में फिल्म अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर जान छिड़कते थे।
10. रितिक एक समय चेन स्मोकर थे। लेकिन किताब ‘हाऊ टू स्टॉप स्मोकिंग’ को पढ़कर उन्होंने सिगरेट पीना बंद कर दिया। और वह यह किताब उन लोगों को भी देते हैं जो धूम्रपान के आदी हैं।
READ ALSO: ये हैं ऋतिक रोशन के सिक्स पैक एब्स लुक की 10 बेहतरीन तस्वीरें

[jwplayer iLYMXt3C]