21 साल की उम्र में अनुप्रिया नागर ने एक सेफ करियर ऑप्शन को छोड़कर एक फिल्म बनाने का फैसला लिया। लेकिन इस फैसले से उनके पिता नाखुश थे। 7 अगस्त 2026 को एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम था ‘हनुमान अंश’। इस फिल्म ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई ये फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब हो गई।

अब फिल्म की युवा निर्माता अनुप्रिया ने कर्ली टेल्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता को जब उनके इस फैसले के बारे में पता चला तो वह खुश नहीं थे। उनका कहना था कि उनकी बेटी भटक गई है।

अनुप्रिया बताती हैं कि उनके पिता की चिंता जायज थी क्योंकि उनकी बेटी ने ब्रिटेन में पढ़ाई की थी, इकोनोमिक्स में डिग्री हासिल की थी और ज्यूरिख में उसके पास एक अच्छी नौकरी भी थी। ऐसे में वो सब छोड़कर अपनी सारी जमा-पूंजी को एक फिल्म में लगाने को फैसला किस माता-पिता को पसंद आएगा।

एप्पल कंपनी में दिए इंटरव्यू में हुईं फेल

अनुप्रिया के पिता की चिंता तब ज्यादा बढ़ गई जब वह एप्पल कंपनी में दिए इंटरव्यू को पास नहीं कर पाईं। दरअसल, अनुप्रिया नागर ने एप्पल कंपनी में जॉब इंटरव्यू दिया था, जिसके पहले राउंड को वह पार भी कर चुकी थीं। दूसरे राउंड को वह पार नहीं कर पाईं और जब उनके पिता ने उनके फिल्म में पैसा लगाने वाली बात को सुना तो उनका पहला रिएक्शन था कि उनकी बेटी भटक गई हैं।

यह भी पढ़ें- सारा अली खान के खिलाफ फतवा जारी, चीफ मुफ्ती ने लगाए नाजायज काम करने के आरोप, क्या थी एक्ट्रेस की गलती

अनुप्रिया के पिता की चिंता

अनुप्रिया के पिता को इस बात की भी चिंता थी कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका या उनके परिवार का कोई संपर्क नहीं है, ना ही कोई पहचान है। ऐसे में बिना किसी एक्सपीरियंस और बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट के फिल्म पर पैसा लगाना काफी रिस्की फैसला था।

अनुप्रिया नागर ने कितने लाख का किया था इन्वेस्ट

हालांकि, अनुप्रिया नागर का ये फैसला काफी सही साबित हुआ। उन्होंने कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में बताया कि फिल्म का शुरूआती बजट 1.5 करोड़ रुपये था। फिल्म के तीनों सह निर्माताओं में शामिल अनुप्रिया नागर ने अपने सिविंग्स से लगभग 50-55 लाख रुपये का निवेश किया था।

यह भी पढ़ें- Bollywood Karwa Chauth 2026: आमिर खान की पत्नी, प्रियंका, एश्वर्या , गौरी खान, सोनम कपूर ने मनाया करवाचौथ | Inside Photos

फिल्म की बंपर कमाई के बाद उनके परिवार को खुशी हुई। नीम करौरी बाबा की कहानी लोगों ने दिल से अपनाई और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना दिया। फिल्म के अभी दो पार्ट और आएंगे, जिनके बारे में मेकर्स ने कोई खास जानकारी नहीं दी है।