नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों की नजर फिल्म के 500 करोड़ के कलेक्शन को पूरा करने पर बनी हुई हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये रिकॉर्ड पूरा करना फिल्म के लिए मुश्किल हो सकता है। फिल्म ने पिछले दोनों दिनों में 1 करोड़ से भी कम की कमाई की है।

‘हनुमान अंश’ ने जब बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी तो 200 से 300 करोड़ का कलेक्शन जल्दी कर लिया। उसके बाद 11 दिनों में फिल्म 300 से 400 करोड़ के कलेक्शन तक पहुंच गई। लेकिन अब फिल्म की रफ्तार काफी ठंडी पड़ती दिखाई दे रही है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 63वें दिन कितने की कमाई की चलिए बताते हैं।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 63वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म को 1579 शोज के जरिए देखा गया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 387.38 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 327.98 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ पड़ी धीमी, ‘दृश्यम 3’ के कारण नीब करौरी बाबा की कहानी की कमाई हुई 1 करोड़ से भी कम

वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 63वें दिन 0.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 40.05 करोड़ रुपये हो गया है। इन आंकड़ों के साथ ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 427.43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

52वें दिन फिल्म ‘हनुमान अंश’ 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरा कर चुकी थी। आज फिल्म को रिलीज हुए 63 दिन हो चुके हैं यानी कि 11 दिनों के अंतराल में फिल्म ने सिर्फ 27.43 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म 500 करोड़ रुपये कलेक्शन को पूरा करने में काफी दूर है और ये मुश्किल भी है।

‘हनुमान अंश’ की बढ़ती लोकप्रियता के कारण नैनीताल के नीब करौरी आश्रम में भक्तों की भीड़ जरूरत से ज्यादा देखी गई। जिसके बाद फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने लोगों से विनती की, कि वो इस तरह भीड़ में ना पहुंचे जिससे वहां के लोकल लोगों को परेशानी ना हो और वे लोग जो दर्शन के लिए वहां पहुंच रहे हैं, उन्हें भी दिक्कत ना हो।

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली की बायोपिक के पोस्टर में दिखे राजकुमार राव, हुए थे ट्रोल, अब दिया जवाब

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने जो इतिहास रचा है वो कमाल है बस अब देखना है कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को कब पार करती है।