साउथ फिल्म एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohael Kathuriya) संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है। एक्ट्रेस के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की गई हैं। जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
शादी के लाल सुर्ख जोड़े में हंसिका बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने सोहेल कथुरिया (Sohael Kathuriya)का हाथ थामा है और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिए वो उन्हें देख रही हैं।
चेहरे को घूंघट में छिपाये दिखीं हंसिका
इसके अलावा एक्ट्रेस ने जयमाला (Hansika Motwani Marriage photos) के वक्त का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो चेहरे को घूंघट से ढके हुए स्टेज की ओर बढ़ रही है। बता दें कि हंसिका मोटवानी के फैंस को लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार था।
शादी के लिए एक्ट्रेस 1 दिसंबर को अपने परिवार के साथ जयपुर के मुंडोता फोर्ट पहुंच गई थीं और 2 दिसंबर से शादी की रस्में शुरू हो गई थीं। हल्दी से लेकर मेहंदी तक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
हल्दी की रस्म के लिए हंसिका (Hansika Motwani Haldi Photos) व्हाइट में येलो फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में नजर आईं, सोहेल भी उनके साथ मैचिंग कलर कॉम्बिनेशन में दिखे।
मेहंदी में इस लुक में नजर आईं एक्ट्रेस
हंसिका अपनी मेहंदी के फंक्शन में भी बहुत प्यारी लग रही थीं। उन्होंने ऑरेंज और येलो कुर्ता स्टाइल ड्रेस पहनी थी। हंसिका ने अपने हाथों और पैरो में मेहंदी लगाई थी। उनकी मेहंदी का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो गाने की धुन पर मटकती दिखीं।
प्री-वेडिंग पार्टी में की सगाई
हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया संग शादी प्री-वेंडिग पार्टी में सगाई की। एक्ट्रेस फूलों से सजे रास्ते में सोहेल कथुरिया का हाथ थामे पिंक लहंगे में चलती नजर आईं। दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई और साथ में रोमांटिक डांस भी किया।