दिग्गज फिल्ममेकर प्रियादर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग भले ही साल 2025 दिसंबर में खत्म हो गई हो लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी करते हुए फैंस की उत्सुकता पर विराम लगा दिया है। एक्टर अक्षय कुमार इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए काफी चर्चा में हैं।
फिल्म ने दमदार ओपनिंग की है, इसी के साथ एक्टर अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के बाद अब फिल्ममेकर प्रियादर्शन ने अक्षय के साथ फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार आगाज, कॉमेडी का तड़का पड़ा भारी
फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट
फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग पिछले साल अगस्त 2025 में शुरू हुई थी और दिसंबर 2025 में खत्म भी हो चुकी थी। अब दर्शकों को इस फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शनिवार 27 जून को फिल्म ‘हैवान’ के मेकर्स ने जानकारी दी कि यह फिल्म इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोड्क्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने मिलकर किया है। वहीं प्रियदर्शन ने इसका निर्देशन किया। कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जो इससे पहले ‘सैय्यारा’ जैसी हिट फिल्म के डायलॉग लिख चुके हैं।
फिल्म ‘हैवान’ मलयालम फिल्म का रीमेक
फिल्म ‘हैवान’ प्रियादर्शन की ही मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। ‘ओप्पम’ एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसकी कहानी एक्टर मोहनलाल के किरदार के आस पास घूमती है। फिल्म में उन्होंने एक नेत्रहीन इंसान का किरदार निभाया था। इस फिल्म के हिंदी रीमेक ‘हैवान’ में नेत्रहीन शख्स का किरदार एक्टर सैफ अली खान निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘समझ नहीं आता ये मेरा बेटा है या पति’, फराह खान ने दिया पति शिरीष कुंदर के मेकओवर पर मजेदार जवाब
फिल्म ‘हैवान’ की स्टारकास्ट
फिल्म ‘हैवान’ में एक्टर अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी दिखाई देंगे। करीब 18 साल के बाद अक्षय और सैफ साथ में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों को फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। ‘हैवान’ फिल्म सैफ अली खान और प्रियादर्शन की साथ में पहली फिल्म है, हालांकि अक्षय कुमार और फिल्ममेकर की जोड़ी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है।
अक्षय कुमार का विलेन किरदार
फिल्म का अभी कोई टीजर, ट्रेलर सामने नहीं आया है लेकिन खबरें है कि फिल्म में अक्षय का किरदार एक खूंखार विलेन का होगा। अगर ऐसा होता है तो अक्षय को नेगेटिव किरदार में देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।
बात करें फिल्म ‘ओप्पम’ की तो, ये फिल्म साल 2016 में आई थी। एक शातिर सीरियल किलर और उसे पकड़ने वाले एक नेत्रहीन इंसान की ये कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब देखना होगा कि रीमेक के हिसाब से फिल्म ‘हैवान’ की कहानी सेम रहती है या उसमें कुछ बदलाव देखने मिलेंगे।
