वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च को अचानक रद्द कर दिया गया, जबकि फैंस और मीडिया के लोग पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके थे।

फिल्म के टीज़र को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने गुरुवार को एक भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट प्लान किया था। लेकिन अंधेरी के PVR ICON में रेड कार्पेट बिछने और फैंस की लंबी कतार लगने के बावजूद आखिरी समय में कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया।

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी खुद मौके पर पहुंचे और बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेलर स्क्रीन नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो-तीन दिनों में मीडिया और फैंस के लिए फिर से एक विशेष स्क्रीनिंग रखी जाएगी।

इवेंट के अचानक रद्द होने से वहां मौजूद फैंस और मीडिया कर्मियों को काफी निराशा हुई।

‘मैं अपनी निजी जिंदगी से भागना चाहती थी’, ज़ीनत अमान ने शादीशुदा जिंदगी के संघर्षों को किया याद

इसी बीच, फिल्म हाल ही में एक कानूनी विवाद में भी फंस गई थी। मामला फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के मशहूर गाने ‘चुनरी चुनरी’ के रीमिक्स वर्जन के इस्तेमाल को लेकर पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा उठाया गया था।

इसके बाद Tips Industries ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि उनके पास गाने के म्यूजिक राइट्स कानूनी रूप से मौजूद हैं और वे लगभग 30 साल से इन अधिकारों का वैध रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी ने पूजा एंटरटेनमेंट के आरोपों को “गलत और दुर्भावनापूर्ण” बताया और अदालत में अपने अधिकारों की रक्षा करने की बात कही।

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है और इसे रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राम चरण ने ‘पेड्डी’ के लिए किए 3 बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बोले- बेटी को भी नहीं उठा पा रहा