ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन फिल्मों को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई थी। यहां एक ऐसी ही हालिया रिलीज मूवी का जिक्र कर रहे हैं, जो थिएटर में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी की टॉपर निकली। आइए इस फिल्म की डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

मनीष मल्होत्रा बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत कर चुके हैं। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर एक रोमांटिक फिल्म में उन्होंने निवेश किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। खास बात है कि ओटीटी पर आने के बाद फिल्म की किस्मत बदल गई है।

ओटीटी पर आते ही बदली इस फिल्म की किस्मत

यहां हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उसका नाम गुस्ताख इश्क है। फिल्म की कहानी साल 1998 में सेट है। बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के बाद मूवी ने वर्ल्डवाइड महज 2.07 से 2.29 करोड़ की कमाई की। हालांकि, इस फिल्म का बजट 25 करोड़ था। ऐसे में मूवी बजट का एक छोटा हिस्सा भी वसूल नहीं पाई। खैर, अब ओटीटी लवर्स के बीच फिल्म चर्चा का हिस्सा बन गई है। रोमांटिक जॉनर की फिल्में देखने के शौकीनों को यह मूवी पसंद आ रही है और इस फिल्म के लीड सितारों के काम की भी सराहना दर्शक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: क्या ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को देगी दस्तक? इन 6 फिल्मों और सीरीज की रिलीज तो है पक्की

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार गुस्ताख इश्क को 27 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया। सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद ओटीटी पर मूवी को उतारा गया। गौर करने की बात यह है कि इस फिल्म ने प्लेटफॉर्म की टॉप फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। गुस्ताख इश्क चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इसका मतलब है कि फातिमा और विजय वर्मा की मूवी को दर्शकों की कमी का सामना ओटीटी पर नहीं करना पड़ रहा है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कितने व्यूज मिलते हैं। लेकिन इतना कहना लाजमी है कि सिनेमाघरों से बेहतर प्रतिक्रिया फिल्म को ओटीटी पर जरूर मिल रही है।