Guru Randhawa News: पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने जिम के बाहर गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, यह जिम राजौरी गार्डन के रहने वाले दो लोगों का है और एक मशहूर पंजाबी गायक इसके ब्रांड एंबेसडर हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावर सुबह करीब 4 बजे मोटरसाइकिल पर आए और जिम पर कम से कम सात राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से भाग गए। पुलिस को इस घटना की जानकारी सुबह करीब 5.15 बजे मिली, जब जिम के केयरटेकर फिटनेस सेंटर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘ये बातें एहसास दिलाती हैं कि…’, प्रणित मोरे पर जमकर भड़कीं मालती चाहर, 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर किया रिएक्ट
सीसीटीवी फुटेज की चल रही जांच
इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ग्रुप ने कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का कहना है कि वे इस दावे की सच्चाई की पुष्टि कर रहे हैं और हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जबरन वसूली, गैंग की आपसी रंजिश और निजी दुश्मनी समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।
पोस्ट में लिखी थी ये बात
खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले शख्स अनिल पंडित ने पोस्ट में लिखा, “जय महाकाल… जय श्री राम। राम राम सभी भाईयों को। जो आज ये 24 एचएस फिटनेस दिल्ली गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग गुई है, वो मैंने अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने की है। ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था। इसको पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंड वॉच।”
यह भी पढ़ें: पवन कल्याण ने की ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ, कश्मीरी पंडितों को लेकर कही ये बात
