Gumraah trailer Out: आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गुमराह’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। गुमराह 2019 की तमिल हिट थडम की हिंदी रीमेक है। 2 मिनट से लंबे इस ट्रेलर में एक हत्याकांड दिखाया गया है, जिसमें रोनित मुख्य जांच अधिकारी हैं, मृणाल उनकी सहायता कर रही हैं। मुख्य संदिग्ध आदित्य का नाम अर्जुन सहगल है। क्योंकि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में हैं और उनका एक जुड़वा भाई है। अब इन दोनों के बीच कातिल कौन है, इसकी पहचान करने के लिए फिल्म देखनी होगी।
शूटआउट एट वडाला (2013), बॉस (2013) और अग्ली (2013) में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रोनित रॉय एक बार फिर ‘खाकी’ में नजर आ रहे हैं। मृणाल अपने रोल में दमदार दिखी हैं, और आदित्य रॉय कपूर भी इंटेंस लुक और रोल में नजर आते हैं।
आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ का ट्रेलर
तमिल ड्रामा फिल्म थडम साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। मागीज़ थिरुमेनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अरुण विजय, तान्या होप और विद्या प्रदीप ने अभिनय किया।