बॉलीवुड के ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके चर्चित किरदार रहमान डकैत पर खुलकर बात की। ये रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है।
बातचीत के दौरान गुलशन ग्रोवर ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह किरदार निभाना चाहिए था।
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि हाल ही में एक डिनर के दौरान राकेश रोशन और शशि रंजन भी मौजूद थे। जब वह थोड़ी देर से पहुंचे, तो शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे कहा, ”मैंने ‘धुरंधर’ देखी, यह ऐसी फिल्म है जिसमें तुम्हें होना चाहिए था।”
‘सैयारा’ के बाद मोहित सूरी की एक और इंटेंस लव स्टोरी में साथ दिखेंगे अहान पांडे और अनीत पड्डा
उन्होंने यह भी कहा कि अगर गुलशन ग्रोवर ने अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत का किरदार किया होता, तो और भी बेहतर लगता। इस पर गुलशन ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह खुद भी इस बात से सहमत हैं और शायद दर्शक भी।
क्राइम फिल्मों में बदलाव पर बात करते हुए गुलशन ग्रोवर ने कहा कि सिनेमा समय के साथ बदलता है और यह जरूरी भी है। उनका मानना है कि जो लोग बदलाव को स्वीकार नहीं करते, उनकी सोच पीछे रह जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्मों में खौफनाक विलेन की कमी कोई रचनात्मक समस्या नहीं, बल्कि समाज में आए बदलाव का असर है।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्ममेकर वही कहानियां दिखाते हैं, जो समाज में हो रहा होता है। आज ऐसे खतरनाक किरदार कम दिखते हैं क्योंकि असल जिंदगी में भी ऐसे लोग कम नजर आते हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि इस तरह के दमदार विलेन फिर से पर्दे पर वापसी करेंगे।
अपनी वेब सीरीज ‘मटका किंग’ के बारे में बात करते हुए गुलशन ग्रोवर ने कहा कि यह एक खास दौर और गैरकानूनी दुनिया की कहानी है, जिसमें खतरा, नकारात्मकता और इंसानी कमजोरियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने इसे एक दिलचस्प प्रोजेक्ट बताया और कहा कि मजबूत टीम के साथ यह सीरीज दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
फिल्मों में क्यों होते हैं इंटरवल? पॉपकॉर्न और वॉशरूम ब्रेक से कहीं ज्यादा दिलचस्प है वजह
