Grammy Awards Winners List: म्यूजिक की दुनिया के ऑस्कर कहे जाने वाले 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन लॉस एंजेलिस में बेहद ही शानदार तरीके से हुआ। साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल नाइट में इंडस्ट्री के कई लेजेंड्स एक साथ नजर आए। वहीं, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स से लेकर लेडी गागा तक ने ग्रैमी के रेड कारपेट पर रंग जमाया। अब इसके विनर की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार केंड्रिक लैमर, बिली इलिश, लियोन थॉमस, सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे (फिल्म ‘विक्ड’ के लिए) के साथ-साथ दलाई लामा ने भी ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।

बता दें कि 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स CBS टीवी नेटवर्क पर लाइव दिखाए गए। लोग इसे Paramount+ पर लाइव देख पाए और बाद में भी देख सकते हैं। जिनके पास केबल नहीं था, वे Hulu+ Live TV, YouTube TV और FuboTV जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इसे देख पाए। वहीं, भारत में यह अवॉर्ड शो JioHotstar पर सुबह 6:30 बजे (IST) से लाइव स्ट्रीम किया गया। चलिए अब देखते हैं कि किस कैटेगरी में किसने अवॉर्ड जीता है।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के आगे नहीं चला ‘मर्दानी 3’ का जादू, रानी की फिल्म ने रविवार को कमाए सिर्फ 7.25 करोड़

यहां देखें विनर्स की लिस्ट-

बेस्ट डांस-पॉप रिकॉर्डिंग: अब्राकाडाब्रा- लेडी गागा
बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा (दलाई लामा का पहला ग्रैमी)
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: मेहेम- लेडी गागा
एल्बम ऑफ द ईयर: डेबी तिरार मास फोटोस- बैड बनी
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: लूथर- केंड्रिक लैमर और एसजेडए
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन
बेस्ट रैप एल्बम: जीएनएक्स- केंड्रिक लैमर
बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन फ्रॉम के-पॉप डेमन हंटर्स (के-पॉप का पहला ग्रैमी)
बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग– म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (ईजीओटी स्टेटस पूरा किया)
बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम- जेली रोल

दलाई लामा में जताया आभार

दलाई लामा ने अपना पहला अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और आभार जताया। उन्होंने लिखा, “मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं इस अवॉर्ड को पर्सनल नहीं मानता, बल्कि इसे सबकी तरफ से यूनिवर्सल जिम्मेदारी की पहचान मानता हूं।

मेरा मानना ​​है कि शांति, दया, पर्यावरण की सुरक्षा, इंसानियत की एकता, हम सभी 8 बिलियन लोगों की भलाई के लिए जरूरी है और मुझे उम्मीद है ये ग्रैमी सम्मान हमारे मैसेज को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।”

जस्टिन बीबर ने लूटी लाइमलाइट

ग्रैमी अवॉर्ड्स में जस्टिन बीबर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने शर्टलेस लुक में आकर अपना स्वैग दिखाया। सोशल मीडिया पर जस्टिन की परफॉर्मेंस का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: The 50 Show: फराह खान का शो हुआ शुरू, मोटी प्राइज मनी के लिए आपस में टकराएंगे 50 कंटेस्टेंट्स