Grammy 2023: दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक नाइट के लिए ग्रैमी अवार्ड्स 2023 वापस आ गया है और इस बार फिर से ये बियोंस बनाम एडेल है। रिकॉर्डिंग एकेडमी ने पिछले साल दिसंबर में 65वें ग्रैमी पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन की घोषणा की थी और अब वह रात आ गई है जब विजेताओं की घोषणा की जाएगी। 5 फरवरी को ये अवॉर्ड फंक्शन आयोजित होगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।
इस साल भी बेयोंसे नॉमिनेट हुई हैं, जिसके बाद वह ग्रैमी के लिए सबसे अधिक बार नॉमिनेट होने वाली सिलेब बन गई हैं। ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि इस बार अवॉर्ड कौन घर ले जाने वाला है।
कहां और कितने बजे लाइव होगा ग्रैमी अवॉर्ड
2023 ग्रैमी अवार्ड्स रविवार, 5 फरवरी को होंगे। यह सीबीएस पर लाइव प्रसारित होगा और रात 8 बजे पैरामाउंट+ पर स्ट्रीम होगा। 5 p.m. भारत में ये सोमवार (6 फरवरी) को सुबह 6:30 बजे IST से शुरू होगा।
कौन होंगे होस्ट और कौन करेंगे परफॉर्म?
इस साल फिर से कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ग्रैमी अवार्ड्स 2023 समारोह की मेजबानी करेंगे। सितारों से सजी मेहमानों की सूची में हैरी स्टाइल्स, बैड बन्नी, मैरी जे. ब्लिज, किम पेट्रास के साथ सैम स्मिथ, ल्यूक कॉम्ब्स, स्टीव लैसी, ब्रांडी कार्लिले, लिज़ो आदि शामिल हैं। वे सबसे बड़ी म्यूजिक नाइट में परफॉर्म करने के लिए भी तैयार हैं।
ये रही नॉमिनेशन लिस्ट
रिकॉर्ड ऑफ द इयर
डोन्ट शट मी डाउन-ABBA
ईजी ऑन मी-Adele
ब्रेक माय सोल-Beyonce
गुड मॉर्निंग गॉर्जियस-Mary J. Blige
यू मी ऑन रॉक-Brandi Carlile feat. Lucius
वूमन-Doja Cat
बैड हैबिट-Steve Lacy
द हार्ट,पार्ट-5-Kendrick Lamar
अबाउट दैट टाइम-Lizzo
ऐज इट वॉज-Harry Styles
एल्बम ऑफ द इयर
वोएज-ABBA
30-Adele
उन विरानो सिन ती-Bad Bunny
रेनेसां-Beyonce
गुड मॉर्निंग गॉर्जियस(Deluxe)-Mary J. Blige
इन दीज साइलेंट डेज-Brandi Carlile
म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स-Coldplay
मिस्टर मोराल एंड द बिग स्टेपर्स-Kendrick Lamar
स्पेशल-Lizzo
हैरीज हाउस-Harry Styles
सॉन्ग ऑफ द इयर
abcdefu-GAYLE
अबाउट डैम टाइम-Lizzo
ऑल टू वेल-Taylor Swift
ऐस इट वॉज-Harry Styles
बैड हैबिट-Steve Lacy
ब्रेक माय सोल-Beyonce
इजी ऑन मी-Adele
गॉड डिड-DJ Khaled feat. Rick Ross, Lil Wayne, Jay-Z, John Legend and Fridayy
द हार्ट पार्ट-5-Kendrick Lamar
जस्ट लाइक दैट-Bonnie Raitt
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
Anitta
Omar Apollo
DOMi and JD Beck
Samara Joy
Latto
Maneskin
Muni Long
Tobe Nwigwe
Molly Tuttle
Wet Leg
बेस्ट म्यूजिक वीडियो
इजी ऑन मी-Adele
येट टू कम-BTS
वुमन-Doja Cat
द हार्ट पार्ट-5-Kendrick Lamar
ऐज इट वॉज-Harry Styles
ऑल टू वेल-Taylor Swift