गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। कपल के रिश्ते को लेकर रिपोर्ट में काफी कुछ कहा जा रहा था, लेकिन बाद में दोनों ने सफाई दी कि उनके बीच सब कुछ सही है। इसके बाद हाल ही में गोविंदा ने उनके बारे में लगाए जा रहे तमाम आरोपों और पर्सनल लाइफ की चर्चा पर खुलकर बात की थी, और बताया कि उनके घर के लोगों की बातों और बयान का कोई और इस्तेमाल करके साजिश रच रहा है। इस बीच सुनीता आहूज फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन वजह इस बार कुछ अलग है।

सुनीता आहूजा बेबाकी के साथ अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं, और उनके बयान लाइमलाइट का हिस्सा बन जाते हैं। खैर, इस बार वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को लेकर चर्चा का हिस्सा बन गई हैं। आइए जानते हैं कि 58 की उम्र में गोविंदा की वाइफ किस प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी सुनीता आहूजा

गोविंदा की पत्नी अब एक्टिंग का जलवा दिखाने की तैयारी कर चुकी हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन के साथ अपनी डेब्यू मूवी साइन कर ली है। फिलहाल मूवी का टाइटल का नाम पता नहीं चला है। गौर करने की बात है कि सुनीता फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। फिल्म के एक्टर्स, डायरेक्टर की डिटेल्स से अभी पर्दा नहीं उठा है, लेकिन इतना जरूर साफ है कि यह उनकी ऑफिशियल एक्टिंग डेब्यू फिल्म साबित होगी।

यह भी पढ़ें: ‘टांगे तोड़ दूंगा’, वड़ा पाव गर्ल पर उनके पति ने भी लगाए चीटिंग के आरोप, बोले- अब सामने आना पड़ेगा

सुनीता आहूजा के बारे में बता दें कि बीते साल से उनकी पर्सनल लाइफ विवादों में हैं। उन्होंने अपनी शादी और अपने पति गोविंदा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में बेबाकी के साथ बयान दिए थे। इन तमाम बयानों पर गोविंदा ने एनएनाई को दिए इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी थी। एक्टर ने कहा था, जब हम चुप रहते हैं, तो हमें कमजोर मान लिया जाता है या फिर हमें ही समस्या की वजह मान लिया जाता है। उन्होंने इस बारे में भी इशारा किया था कि उनके परिवार के लोग ही अनजाने में किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बनते जा रहे हैं।