गोविंदा अपने काम से ज्यादा अपनी पत्नी के बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सुनीता आहूजा अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी और अभिनेता से जुड़े किस्सों को लेकर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अब हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं।
मशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा, “आज भी वो हैंडसम लगते हैं, लेकिन उस समय उनके अपने असली बाल थे। अब वह हेयर पैच पहनते हैं।”
जब शो के होस्ट इस बात पर हंसे तो सुनीता ने कहा कि हेयर पैच इस्तेमाल करने में शर्माने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, “इसमें छिपाने जैसा क्या है? इंडस्ट्री में कई हीरो ऐसा करते हैं। आदमी और औरतें दोनों ही पैच का इस्तेमाल करते हैं।”
यह भी पढ़ें: अभिनेता गोविंद नामदेव को ‘काला हिरण’ के निर्माता ने भेजा कानूनी नोटिस, 50 लाख रुपये और सार्वजनिक माफी की मांग
सुनीता ने आगे गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा, “मेरे पति एकदम यूनिक हैं। इंडस्ट्री में उनके जैसा कोई नहीं हुआ और न ही कभी होगा।”
‘लॉकअप’ में नजर आएंगी सुनीता आहूजा
इस वक्त सुनीता अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ ‘मां सब संभाल लेगी’ में नजर आ रही हैं। इसके अलावा अब वो ‘लॉकअप’ के सीजन 2 का हिस्सा भी बनने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: ‘छोटी सोच वाले लोग…’, प्रकाश राज के समर्थन के बीच CJP पर बरसे पवन कल्याण, बोले- देश की अखंडता को…
कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सुनीता आहूजा का नाम सामने आया है। हालांकि उन्होंने अब तक इस शो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की मानें तो सुनीता आहूजा के अलावा टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी शो का हिस्सा होने वाली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
