साल 2024 में गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। तब से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अब उनके मैनेजर ने एक बड़ा खुलासा किया है। गोविंदा के मैनेजर ने दावा किया है कि अभिनेता को हाल ही में कई जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र किया, जब अज्ञात हमलावरों ने उनके घर पर ही उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वो बच गए।
अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया, “उन्हें लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे हैं। शुक्र है कि जिस दिन उन पर हमला हुआ, उस दिन उनके पास बंदूक थी। उन्होंने सबको भगा दिया। वरना भगवान जाने उनका क्या हाल होता। मैं सुबह 4 बजे उनके पास पहुंचा। हमने एफआईआर भी दर्ज कराई है। हमारे पास उस रात की घटना का वीडियो भी है।”
हालांकि शशि ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वो किस घटना का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा खुद को बचाते समय घायल हुए थे। अक्टूबर 2024 में, गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी बंदूक साफ करते समय अपने पैर में गोली मार ली थी। पुलिस ने बताया था कि मुंबई स्थित अपने आवास पर एयरपोर्ट के लिए निकलते समय उनकी बंदूक गलती से चल गई थी, जिससे उनके पैर में चोटें आई थीं।
यह भी पढ़ें: ‘लग गई या किसी ने मार दी?’ सुनीता को लगा था किसी ने और ने चलाई है गोविंदा पर गोली, कहा- मुझे लगा हार्ट अटैक आ जाएगा
गोविंदा के मैनेजर शशि ने तब बताया था कि गोविंदा सुबह 4:45 बजे घर से एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे ताकि सुबह 6 बजे कोलकाता में एक शो के लिए फ्लाइट पकड़ सकें। इसी दौरान अलमारी में रखते समय गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर का ट्रिगर दब गया। बंदूक से गोली नहीं चली और एक गोली उनके पैर में लग गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
यह भी पढ़ें: ‘वो बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन…’, 90 के दशक में नीलम का था गोविंदा के साथ अफेयर? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
बाद में गोविंदा ने एक बयान जारी कर बताया था कि वो ठीक हैं। उन्होंने दावा किया कि क्रिटिकेयर अस्पताल के डॉक्टरों ने उनके घाव से गोली निकाल दी है और हजारों प्रशंसकों की शुभकामनाओं के कारण वे स्वस्थ हो रहे हैं।
