बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने मानहानि के केस की चेतावनी देते हुए एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में एक्टर ने उन लोगों को घेरा जो उनकी लाइफ, उनके परिवार से जुड़ी गलत खबरों को फैला रहे हैं। सार्वजनिक नोटिस में एक्टर ने मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया पर यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये चेतावनी जारी की है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

उनका कहना है कि अगर किसी ने भी उनके परिवार या उनकी लाइफ से जुड़ी गलत, भ्रामक अफवाहों और एआई कंटेंट को फैलाया तो उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि केस की वॉर्निंग दी।

यह भी पढ़ें- ‘बच्चों पर गहरा असर’, गोविंदा-कोमल रानी की दूसरी शादी की खबरें झूठी, सुनीता आहूजा के दावे पर मैनेजर का आया जवाब

गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक

एक्टर की तरफ से एक्शन तब लिया गया जब राखी सावंत और सुनीता आहूजा की बातचीत का वीडियो वायरल होने लगा। इस वायरल वीडियो में राखी सावंत से सुनीता आहूजा ये कहती दिखीं कि गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, इस वजह से उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ली है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस नोटिस में गोविंदा ने खासतौर पर गलत फोटोज, वीडियोज, ऑडियो, झूठी तस्वीरों, डीपफेक या कोई और गलत खबर फैलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।

गोविंदा ने उठाया सख्त कदम

गोविंदा के नोटिस में कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मानहानि, प्राइवेसी में दखल, किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध जैसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें सिविल और आपराधिक, दोनों तरह की कार्रवाई शामिल है। नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और आईटी एक्ट, 2000 की संबंधित धाराओं का भी जिक्र किया गया है।

100 करोड़ रुपये के मानहानि केस की चेतावनी

इस नोटिस में गोविंदा ने ये भी साफ किया कि उन्होंने किसी को भी AI या डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या निजी और पारिवारिक जानकारी का इस्तेमाल करने, उसमें बदलाव करने या उसे बनाने की इजाजत नहीं दी है। एक्टर ने कहा कि ऐसा करने वालों को दोषी पाए जाने के बाद 100 करोड़ रुपये तक का मानहानि का दावा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर-साजिद खान की हॉरर कॉमेडी में ‘लापता लेडीज’ एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी फ्रीज

नोटिस में यह भी कहा गया है कि गोविंदा दोषियों के बैंक अकाउंट फ्रीज करने, प्रॉपर्टी के लेन-देन पर रोक लगाने और पासपोर्ट जब्त करने जैसे दूसरे कानूनी कदम उठाने के लिए कोर्ट से आदेश लेने के लिए अपील भी कर सकते हैं। बता दें कि इन दिनों सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता काफी सुर्खियों में है, दोनों के बीच अनबन लगातर देखी जा रही है।