बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पर्सनल लाइफ में चल रहे विवाद के बीच उनके बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है। यशवर्धन आहूजा अपनी मां सुनीता आहूजा के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। फिल्म का नाम ‘हीरो की हीरोइन’ होगा जिसमें उनकी हीरोइन लापता लेडीज की लीड एक्ट्रेस नितांशी गोयल दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- सुनीता आहूजा ने वापस ली गोविंदा से तलाक की अर्जी, मैनेजर ने किया कंफर्म, बताई फैमिली कोर्ट जाने की असली वजह

साजिद खान की बतौर निर्दशक वापसी

इस फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म से साजिद खान भी बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म के लिए एकता कपूर और अमर बुटाला ने हाथ मिलाया है। अमर बुटाला बजरंगी भाईजान, केसरी और मिशन मजनू जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए बॉलीवुड में जाने जाते हैं।

क्या होगी फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ की कहानी

अलग-अलग जॉनर की कहानियों के लिए मशहूर एकता आर. कपूर का हॉरर-कॉमेडी फिल्मों से खास नाता रहा है। उनकी प्रोडक्शन फिल्मों में अक्सर हॉरर, रोमांस, कॉमेडी और भरपूर मनोरंजन का तड़का देखने को मिलता है।

इस साल उनकी प्रोडक्शन फिल्म ‘भूत बंगला’ को भी दर्शकों से शानदार रिस्पान्स मिला। अब मेकर्स फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ के जरिए एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में लौट रहे हैं। फिल्म में डर, रोमांस और कॉमेडी का दिलचस्प और अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

कब होगी फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ रिलीज

यशवर्धन आहूजा और सुनीता आहूजा स्टारर फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ अगले साल 7 जनवरी 2027 में रिलीज होगी। फिल्म में यशवर्धन और सुनीता के अलावा नितांशी गोयल, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला, सिमरत कौर रंधावा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म सुपरनैचुरल कहानी को कॉमेडी के अंदाज में पेश करेगी जिसमें रोमांस और कॉमेडी भी होगी।

यह भी पढ़ें- ‘इसे छोड़ेगा तो भीख मांगेगा’, गोविंदा के मिली थी सुनीता संग रिश्ते पर चौंका देने वाली सलाह, पुराना इंटरव्यू हो रहा वायरल

गोविंदा और सुनीता आहूजा के आपसी विवाद

इन दिनों गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच की बहस में लगातार मोड़ देखने मिल रहे हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा अपने बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आई थीं जिसके बाद उनके तलाक की खबरें तेज हो गई थीं।

बाद में राखी सावंत के साथ उन्होंने एक फोन कॉल के जरिए दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे जिस वजह से उन्होंने तलाक की अर्जी को वापस ले लिया। अब सुनीता आहूजा एकता कपूर की फिल्म ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।