सुपरस्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने उन पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उन्होंने नई एक्ट्रेस कोमल का नाम अपने पति के नाम के साथ जोड़ा था। अब ‘हीरो नंबर 1’ ने इन आरोपों का जवाब दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस मामले को लेकर चुप रहने के लिए गोविंदा ने एक्ट्रेस कोमल का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने सुनीता के इस आरोप का भी जवाब दिया कि उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा को फिल्म इंडस्ट्री में कनेक्शन बनाने में मदद नहीं की।
नाडियाडवाला से की थी यश के लिए बात
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, “जब मैंने पॉलिटिक्स छोड़ी, तो मुझे लगा कि कॉम्पिटिशन और जलन मेरे परिवार, खासकर मेरे बच्चों को परेशान कर सकती है। इसलिए मैंने अपने परिवार की खातिर पॉलिटिक्स छोड़ दी। मैंने साजिद नाडियाडवाला से यश की मदद करने के लिए भी कहा और उन्होंने उसे फिल्में कैसे बनती हैं, यह सीखने में मदद करने के लिए अपना केबिन तक दे दिया। घर पर मुझसे इस बारे में ज्यादा नहीं पूछा गया और मेरे घर पर ऐसा माहौल था, जिसमें यह माना जाता था कि मैं फिल्मों के मामले में नाकाम हूं।”
अभिनेता ने आगे कहा, “अगर मेरे अपने परिवार में लोग ऐसा सोचने लगेंगे, तो मैं कहां जाऊंगा। मुझे कम से कम 18 डायरेक्टर, 19-20 प्रोड्यूसर मिले और जब भगवान ने मुझे समय दिया, तो मैंने अपनी पूरी मेहनत की है। यश मुझसे बेहतर एक्टर होगा। वह टेक्निकली मुझसे ज्यादा साउंड है।”
चीटिंग के आरोपों पर किया रिएक्ट
इसके बाद गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए चीटिंग के आरोपों पर भी रिएक्ट किया। एक्टर ने कहा, “कब नहीं लगा आरोप मुझपर, जो आरोप लगा रहा मेरे बचपन का प्यार है। प्यार के मामले में, यह कभी ठीक से नहीं चला। अब जो प्यार हो रहा है किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापे का है। एक बैल से पूरी जिंदगी काम करवाने के बाद, उसे स्लॉटरहाउस भेज दिया जाता है।”
गोविंदा ने आगे बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में टॉप एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन कभी उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। अभिनेता ने कहा, “मैंने चार सुपरस्टार, मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उनकी तरफ देखा नहीं। एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो। इसलिए, जो हीरोइन मेरे घर आ रही है और मेरे अपने प्रोडक्शन से अपना करियर शुरू कर रही है, मैं उसके साथ कभी कुछ गलत नहीं करूंगा।”
सुनीता की तरफ से गोविंदा ने मांगी माफी
गोविंदा ने माना कि सुनीता के इल्जामों के बाद नए लोग उनके साथ काम करने में हिचकिचा सकते हैं। अभिनेता ने कहा, “मैं सभी कलाकारों और हीरोइनों का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने डायरेक्टरों, गानों और फिल्मों में हीरोइनों का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां हीरोइन थीं।
मैंने कभी किसी हीरोइन के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। अब वह नाम ले रही हैं। मैंने देखा है, मुझे ऐसे शब्द पसंद नहीं हैं। इसलिए मैं शमा मांगता हूं, मेरी जो नए लोग हैं, ताकि मैं चहा रहा हूं, सबके साथ काम करूं… कहीं डर न जाए कि इसके साथ कैसे काम करना है, इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे।”
गोविंदा ने कोमल को कहा शुक्रिया
गोविंदा ने लास्ट में कहा, “ये जो नाम ले रही कोमल, मैं उसका धन्यवाद देता हूं कि मैं आज बच गया, क्योंकि वो किसी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रही। वो चुप है, वरना इतने में तो आजकल यंगस्टर्स जो हैं क्या-क्या गाली दे देते हैं। मैं खास तौर पर कोमल को धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस चीज की वजह से न्यूज़ में आने के बावजूद उसने एक भी गलत शब्द नहीं कहा। वह ऐसी इंसान नहीं है जो इस तरह से फेम और अटेंशन पाना चाहती हो।”
फिर जब गोविंदा से सुनीता के एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस से डेब्यू करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह अच्छा है, अगर वह घर पर बैठेगी, तो वह और इंटरव्यू देगी।”
