बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पिछले कुछ सालों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर चीटिंग के आरोप लगाए। हालांकि, कभी भी गोविंदा ने सीधे तौर पर न तो उन आरोपों को स्वीकार किया और न ही उनसे कभी इनकार किया।

सिर्फ इतना ही नहीं, सुनीता ने तो यह आरोप भी लगाया था कि 1990 के दशक में जब गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे, तब उनका अपनी एक को-स्टार के साथ अफेयर था। सुनीता ने यह भी कहा था कि वह पुरानी बातों को पीछे छोड़ सकती हैं, लेकिन अगर उनके पति दोबारा ऐसी कोई गलती करते हैं, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। अब एक बार फिर एक्टर ने इस मुद्दे पर बात की है।

यह भी पढ़ें: ‘तुम वहां क्यों नहीं हो जहां तुम्हें होना चाहिए’, गोविंदा ने सुनाया राजेश खन्ना के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा, बोले- उनके काम ने खुद…

सुनीता के चीटिंग आरोपों पर गोविंदा ने दिया जवाब

गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए सुनीता के आरोपों पर हंसते हुए कहा, “वह मुझे बहुत प्यार से गालियां देती हैं और मैं भी उन्हें प्यार से स्वीकार कर लेता हूं।” अभिनेता ने सुनीता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ रहीं।  साथ ही बच्चों हर्षवर्धन और टीना आहूजा की अच्छी परवरिश का क्रेडिट भी सुनीता को दिया।

गोविंदा ने आगे कहा, “दूरी बनाने के लिए तोहमत लगाना जरूरी है क्या? कामयाबी के लिए अपनों की बुराई जरूरी है क्या? लेकिन कभी-कभी ऐसा करना आसान होता है। बस इसे सही समझदारी से किया जाना चाहिए। जैसे सुनीता मेरी बेइज्जती करने से पहले चार बार मेरी तारीफ करती है। मुझे उसमें ज्यादा प्यार दिखता है।”

सभी हीरोइनों के साथ थी अच्छी केमिस्ट्री: गोविंदा

गोविंदा का मानना ​​था कि उनके दौर के ज्यादातर गाने इसलिए जबरदस्त हिट हुए क्योंकि उनकी अपनी सभी हीरोइनों के साथ अच्छी केमिस्ट्री थी। एक्टर ने कहा, “हीरोइन के साथ जो मैं रिश्ता बनाऊंगा, वह प्यार का रिश्ता होगा।”

34 साल की उम्र तक शरीफ थे गोविंदा

अभिनेता ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, “सुनीता के साथ एक मजेदार बात होती थी। जब भी वह मुझसे कुछ कहती थीं, मेरी मां उनसे कहती थीं कि सुनीता तुम्हारी वजह से ही ये कुछ हीरोइनों से मिलते तक नहीं हैं और पैक-अप के बाद सीधे घर आ जाते हैं।”

गोविंदा ने आगे कहा, “मैं 34 साल की उम्र तक इतना शरीफ (मासूम) था कि मुझे खुद शर्म आती है कि मैं इतना शरीफ क्यों था। आप मिठाई की दुकान में रहकर आप भूखे निकले तो क्या दुखद है।” एक्टर ने दावा किया कि एक आदमी अक्सर ऐसी चालाकी या गलत हरकतें कर बैठता है, जिसका उसे बाद में पछतावा होता है। दूसरी तरफ एक महिला सख्ती इसलिए दिखाती है, क्योंकि उसे अपने परिवार की परवाह होती है। एक्टर ने आगे कहा, “एक आदमी को यह समझने में समय लगता है, खासकर मुझ जैसे आदमी को। मुझे तो 21 से 34 साल की उम्र के बीच क्या हो रहा था, इसका अंदाजा भी नहीं था।”

यह भी पढ़ें: क्या यश की ‘टॉक्सिक’ में दिखा रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ वाला तेवर, सोशल मीडिया पर न्यूड सीन और एक्शन को लेकर हुई तुलना