सुनीता अहूजा को कई बार ये कहते हुए सुना है कि वो अगले जन्म में गोविंदा को अपने बेटे के रूप में चाहती हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि गोविंदा बेस्ट बेटे हैं। अब हीरो नंबर 1 के भतीजे ने भी एक किस्सा सुनाया है, जिससे ये साफ पता चलता है कि गोविंदा अपनी मां से कितना प्यार करते थे। उन्होंने बताया कि गोविंदा ने अपनी मां के पैर धोकर पानी तक पिया है।
मां के पैर धोकर गोविंदा ने पिया था पानी
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में विनय आनंद ने गोविंदा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं जीवन भर गोविंदा से बहुत प्रेरित रहा हूं और सिर्फ मैं ही नहीं, जब वो नंबर वन बने तो पूरा देश उनसे प्रेरित हुआ। ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं था जो उनकी नकल न कर रहा हो या उनके जैसा डांस न कर रहा हो। यहां तक कि जिन्हें डांस करना नहीं आता था, उन्होंने भी उनकी वजह से डांस करना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें घर पर भी देखा है। एक बार मेरी नानी का जन्मदिन था और वो आए थे, तो उन्होंने एक थाली में उनके पैर धोए और फिर वही पानी पी लिया।”
भांजे के फिल्म ऑफर को किया रिजेक्ट
विनय ने ये भी बताया कि गोविंदा के करीबी होने ने नाते उन्हें उनके हाथ से मौके निकलते देख बेबसी महसूस होती है। विनय ने कहा, “मैं खुद भी अक्सर परेशान हो जाता हूं। मैंने उन्हें कई फिल्मों के ऑफर दिए, लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार नहीं किया। मैंने कई इवेंट के ऑफर भी दिए, लेकिन वे उन्हें स्वीकार नहीं करते। उनके अपने कारण होते हैं। हमारे बीच 14 साल का उम्र का अंतर है और वे हमेशा मेरे लिए पिता समान रहे हैं। हालांकि वे मेरे मामा हैं, लेकिन मैंने सम्मान के कारण उनसे कभी सवाल नहीं किया, कभी नहीं पूछा कि ‘क्यों?”
उन्होंने आगे कहा, “वह जो भी कहते हैं, मैं बस इतना ही कहता हूं, ओके सर।’ आज भी, मैं 70 फिल्मों का हीरो रह चुका हूं और एक फील्ड में सुपरस्टार हूं। मेरे पास शोहरत, सम्मान, सब कुछ है, लेकिन आज भी, उनके सामने मैं विनम्र बना रहता हूं। मैं वही इंसान हूं जो बचपन में था।”
इससे पहले इंटरव्यू में विनय ने गोविंदा के कथित अफेयर और सुनीता आहूजा के बयानों को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी बात की थी। विनय ने बताया था कि वो शुरुआत में इस मामले में दखल देने से हिचक रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं गोविंदा से इस बारे में पूछना चाहता था, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि उन्हें लगे कि मैं उनकी निजी जिंदगी में दखल दे रहा हूं। वह मेरे मामा हैं और मेरा उनके साथ पिता जैसा रिश्ता है।”
यह भी पढ़ें: रील गाथा: तेज बुखार में अमिताभ बच्चन को रमेश सिप्पी के घर ले गए थे सलीम खान, फिर साइन करवाई थी ‘शोले’
गोविंदा से पूछा सवाल
हालांकि, बाद में उन्होंने सीधे उनसे इस बारे में सवाल किया। “लेकिन मैंने उनसे एक बार पूछ ही लिया कि क्या आपका किसी के साथ अफेयर है? उन्होंने कहा, ‘नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है।’ जब गोविंदा ने इसे नकार दिया, तो मैंने उनकी बात मान ली। लेकिन जब मैं अपनी आंटी के इंटरव्यू देखता हूं, तो मुझे थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि हमने हमेशा उन्हें गोविंदा का सम्मान करते हुए ही देखा है।” इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
