90 के दशक के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने पत्नी सुनीता के हालिया आरोपों और तीखी बातों पर करारा पलटवार किया है। अभिनेता ने उन्हें ‘अपनी हद में रहने’ की नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों को गंदी गालियां देने से पहले सोचिए कि कहीं ये गालियां आप पर ही ना आने लगें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें गोविंदा का कहना है कि जब सुनीता आहुजा शोज कर रही थीं तो उन्होंने अपनी बेटी टीना से कहकर उन्हें जबरदस्ती शो में बुलवाया था। चाहे वो सुनीता का कुकिंग शो हो या लॉक अप 2।

यह भी पढ़ें- ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’, अफेयर की अफवाहों के बीच अभिनेत्री कोमल संग नजर आए गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा ने कह दी ये बात

गोविंदा ने दिया सुनीता को करारा जवाब

गोविंदा ने इस वीडियो में कहा- “काम जो बाहर मुझे मिलता है वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। जब आप अपना काम कर रही थीं, चाहें वो खाने का शो हो या वो लॉकडाउन हो, आपने टीना से कहकर दोनों शो में आप ऐसे-वैसे करके मुझे बुलवाया।”

“मैं ये दोबारा कहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत ज्यादा गालियां देने लगी हैं और ईश्वर से आप मनाइए कि लोग आपसे प्रेरित हो, यंगस्टर्स आपको देखकर आपको फॉलो करेंगे। कहीं आपके साथ ही लोग गालियां देने लग जाएंगे तो हम सब लज्जित हो जाएंगे।” गोविंदा ने कहा

गोविंदा ने सुनीता को किया आगाह- अपनी हद में रहो

गोविंदा ने कहा- “आपके पीछे जो लोग हैं जो गैंग है वो वक्फियत खुलकर जल्द ही सामने आ जाएगी। तो आपके लिए फिर से शोभी नहीं देगा, और मुझे ऐसा लगता है कि आगे भी शायद आपको मेरी कही ना कही मेरी जरूरत किसी ना किसी मुकाम पर पड़ेगी। तो आप प्लीज आप ऐसे बयान देकर, पॉडकास्ट चला रही हैं और बेइज्जती किए जा रही हैं। आप थोड़ा सा आपकी हद में रहिए।”

गोविंदा ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं। दौलत, इज्जत, सब मिली हुई है, ऊपरवाले ने दी है। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें।’

बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। जिसमें वो एक नई लड़की के साथ नजर आएंगे। उनका नाम कोमल बताया जा रहा है। बाद में एक्टर को एयरपोर्ट पर कोमल के साथ भी देखा गया और इस पर रिएक्शन देते हुए सुनीता का कहना था कि “कौन सी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं पहले फिल्म बना भी तो लें।”

सुनीता ने लगाया था अफेयर का आरोप

उन्होंने कहा था कि “अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, इसे थोड़ा शर्म तो आना चाहिए। थोड़ा स्टैनडर्ड तो होना चाहिए। उस लड़की पर सवाल उठाते हुए सुनीता ने कहा था कि तुम्हारा शूगर डैडी इतना अमीर है तो ढंग के कपड़े तो पहनों।”

पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर आए शो लॉक अप 2 में सुनीता आहुजा को देखा गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्होंने शो से एक्जिट ले लिया था। उनके लिए खास उस समय शो में गोविंदा अपनी बेटी के साथ आए थे।