आकांक्षा चमोला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। लॉक अप 2 में अपने तलाक की खबर की पुष्टि करने के बाद से उनके बारे में चर्चा काफी बढ़ गई थी। अब शो में उनके पति गौरव खन्ना ने सरप्राइज विजिट कर दिया है।शो का नया प्रोमो सामने आया, जिसमें शो की होस्ट फराह खान जेल में होने वाली नई एक्टिविटी के बारे में अनाउंस करती हैं। फराह ने बताया कि लॉक अप का विजिटिंग टाइम शुरू हो चुका है, अब शो में समय समय पर सरप्राइज विजिट होंगे और इसके बाद ही सामने आते है शो के पहले विजिटर गौरव खन्ना।
गौरव के इंट्रो के दौरान एक शायरी सुनाई देती है- ‘एक समंदर है जो काबू में है मेरे, एक कतरा है जो मुझसे संभाला नहीं जाता। एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता।’ इसके बाद शो में गौरव एंट्री करते हैं, सभी घरवाले काफी हैरान रह जाते हैं और आकांक्षा एक स्माइल के साथ उनका वेलकम करती हैं, तभी गौरव कहते हैं कि ‘बैंड बजा दिया तूने’। इसके बाद प्रोमो में आकांक्षा रोती हुई दिखाई देती हैं। अब दोनों के बीच क्या बात होती है इसके लिए एपिसोड का इंतजार रहेगा।
बता दें कि इस प्रोमो के सामने आते ही दर्शक दोनों एक्टर्स के तलाक की खबर को सिर्फ एक अफवाह बताने लगे हैं। लोगों का कहना ये भी है कि शो में हाइप बढ़ाने के लिए उन्होंने ये झूठ बोला है। हालांकि एपिसोड में देखना बाकी है कि दोनों के बीच क्या बात होती है।
बता दें कि अकांक्षा चमोला ने शो में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे है और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस खुलासे के बाद अकांक्षा और गौरव का रिश्ता काफी सुर्खियों में आ गया है। कमाल की बात ये है कि दूसरी तरफ गौरव अपनी पत्नी को जमकर सपोर्ट और प्यार दिखा रहे हैं।
कुछ समय पहले खतरों के खिलाड़ी के शूट से लौटे एक्टर प्रमोशन के लिए लाफ्टर शेफ्स के सेट पर दिखाई दिए थे। पैपराजी के सामने उन्होंने खुलेआम अकांक्षा के लिए अपना प्यार और सपोर्ट दिखाया था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। अब वह खुद शो में पहुंचे है एक सरप्राइज विजिटर की तरह, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
