बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टीवी पर वह कई हिट सीरियल का हिस्सा भी रह चुके हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई थीं। एक्टर ने पत्नी आकांक्षा चमोला के बच्चे प्लान ना करने के फैसले का समर्थन किया था। इसके बाद अब हाल ही में आकांक्षा की हालिया क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि दोनों अलग होने का मन बना रहे हैं। इस बीच अब एक्टर ने खुद अपने रिश्ते से जुड़े किए जा रहे दावों पर चुप्पी तोड़ी है।
गौर खन्ना का नाम टीवी के उन सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो प्रोजेक्ट्स के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोर चुके हैं। हाल ही में ऐसे दावे सोशल मीडिया पर खूब किए गए कि पत्नी संग गौरव की शादी टूट रही है। खैर, अब तमाम तरह की चीजों पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया खुद साझा की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्न ने तलाक की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, मुझे यह बात समझ नहीं आती है कि इस तरह की खबरें भला आती कहां से हैं। मुझे ऐसा लगता है कि यह सब कीबोर्ड वॉरियर्स का काम हो सकता है, जो उस इंसान से एक बार सवाल करना भी जरूरी नहीं करते हैं, जिनके बारे में वो दावे कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी हाउस फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, हरियाणा से दबोचे गए चार शूटर, कुल 11 अरेस्ट
आकांक्षा की पोस्ट का क्या है सच
गौरव ने आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट का सच भी बताया। उनका कहना है कि यह पोस्ट आकांक्षा के कमबैक के लिए थी। दरअसल, उनकी वेब सीरीज आने वाली है, जिससे वह एक्टिंग में फिर से वापसी कर रही हैं, और इसका प्रचार करने के लिए ही आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उस पोस्ट का दोनों के रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, आकांक्षा की शेयर की गई पोस्ट उनकी आने वाली वेब सीरीज के लिए थी, जिसे देखने के बाद लोगों को लगा कि वो और मैं अलग होने वाले हैं। हम बतौर कपल एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश हैं। आकांक्षा चमोला एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं, जिसका मैं सपोर्ट करता हूं। हम दोनों हमेशा ही आपसी भावनाओं का ख्याल रखते हैं। अलग होने की खबरें पूरी तरह से झूठ हैं।
