फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना और इजिप्ट के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इजिप्ट ने दूसरे हाफ तक 2-0 की बढ़त बना ली थी और लग रहा था कि वह बड़ा उलटफेर कर देगी। लेकिन मैच के आखिरी 15 मिनट में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी की। पहले क्रिस्टियन रोमेरो ने गोल किया, फिर लियोनेल मेसी ने स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद इंजरी टाइम में एंजो फर्नांदेज़ ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से जीत दिला दी।
मैच के दौरान एक फाउल के बाद मेसी के गिरने और दर्द में दिखने के अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री गौहर खान ने मेसी को सबसे खराब स्तर का अभिनेता कहा। उन्होंने लिखा कि मेसी बेहतरीन फुटबॉलर हैं, लेकिन मैदान पर उनकी एक्टिंग उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई।
गौहर खान ने मेसी के बारे में क्या कहा?
गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की, जिसमें मैच के दौरान का वह पल दिखाया गया था जब मेसी कथित तौर पर टक्कर लगने के बाद अपना मुंह पकड़ते नजर आए। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसे फुटबॉल इतिहास के सबसे दुखद पलों में से एक बताया और इशारों-इशारों में मेसी पर चोट का नाटक करने का आरोप लगाया।

इस रील को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा, “क्या लूजर है। मेसी नहीं, ‘मैसी’। सबसे घटिया दर्जे का एक्टर।” गौहर के इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: गौहर खान ने बेटे के जन्म के बाद इन 2 चीजों से 10 दिनों में कैसे घटाया 10 किलो वजन, जानिए एक्ट्रेस का डाइट प्लान
मैच में क्या हुआ?
अर्जेंटीना के खिलाफ 2-3 की हार के बाद मिस्र ने रेफरी और VAR के फैसलों पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। इजिप्ट के स्ट्राइकर मुस्तफा जिको ने मैच को अर्जेंटीना के पक्ष में स्क्रिप्टेड तक बता दिया और आरोप लगाया कि रेफरी ने उनकी टीम के साथ अन्याय किया।
यह भी पढ़ें: संजीव कुमार की आंखों का दर्द और किशोर कुमार की आवाज, क्यों अमर है ‘मेरी भीगी-भीगी सी’?
इजिप्ट का कहना है कि इन्हीं फैसलों ने मैच का रुख बदल दिया। वहीं, कुछ रेफरिंग विश्लेषकों ने भी दावा किया कि जिको का गोल वैध होना चाहिए था, जिसके बाद यह मुकाबला फुटबॉल जगत में बहस का बड़ा विषय बन गया।
