शुक्रवार का दिन ओटीटी लवर्स के लिए थोड़ा स्पेशल साबित होता है। इस फ्राइडे ओटीटी पर मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है। होली के बाद अब पहले वीकेंड पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। रोमांस से लेकर हॉरर जॉनर तक की कई शानदार सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। अगर आप भी वीकेंड पर दोस्तों के साथ बैठकर इनका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ओटीटी पर रिलीज होने वाली तमाम फिल्मों और सीरीज की लिस्ट नोट कर लें।
चिरैया
दिव्या दत्ता की फिल्म चिरैया एक जरूरी विषय की कहानी बताने का काम करती है। फिल्म उन मुद्दों पर सवाल खड़ा करने का काम करती हैं, जिनके ऊपर समाज में बाच करने की कोशिश भी शायद कोई करता हो। मूवी की स्टोरी परिवारों में सहमति, मैरिटल रेप और सामाजिक चुप्पी पर केंद्रित है। दिव्या एक ऐसे किरदार की भूमिका निभा रही है, जो परेशान करने वाली सच्चाई की गवाह बनती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी।
द राजा साहब (हिंदी)
प्रभास की ‘द राजा साहब’ का हिंदी वर्जन ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। संजय दत्त ने भी इस मूवी में एक अहम किरदार की भूमिका अदा की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
गांधी टॉक्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर गांधी टॉक्स फिल्म दस्तक दे रही है। विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी स्टारर यह फिल्म लालच और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: ‘चेहरा उतर गया है और बाल कम हैं’, जब गोविंदा ने सलमान खान को दी थी लुक पर काम करने की सलाह
टेड सीजन 2
टेड का दूसरा सीजन ओटीटी पर शुक्रवार को दस्तक देगा। इसके पहले पार्ट को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और अब सीजन 2 के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। इसके दूसरे सीजन में टीनएज जॉन बेनेट और उसके शरारती टेडी बियर की कहानी आगे बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों ने सीरीज का पहला सीजन देखा है, उन्हें तो बस फ्राइडे का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आप घर बैठे देख पाएंगे।
विक्रम ऑन ड्यूटी
जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘विक्रम ऑन ड्यूटी’ एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो एक नियम तोड़ने वाले इंस्पेक्टर की कहानी को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि वह किस तरह से क्रिमिनल नेटवर्क को निपटाने का काम करता है।
वॉर मीशन
यह एक साइंस-फिक्शन मिलिट्री एक्शन-थ्रिलर है। इसमें ट्रेनिंग मिशन देखते ही देखते रोबोटिक खतरों के खिलाफ युद्ध में बदल जाता है। नेटफ्लिक्स की मस्ट वॉच लिस्ट का यह हिस्सा बन चुकी है।
