ओटीटी लवर्स की नजर हर सप्ताह की रिलीज लिस्ट पर रहती है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर की रिलीज की चर्चा भी इसी सप्ताह के लिए हो रही है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। अगर ऐसे में फिल्म ओटीटी पर दस्तक देती है, तो संभावना है कि सनी देओल की बॉर्डर की कमाई पर असर पड़ सकता है। दरअसल, धुरंधर के ओटीटी पर आने के बाद लोग अपना मनोरंजन करने के लिए वीकेंड पर ओटीटी का ही रुख करेंगे।
शुक्रवार को इस बार कौन-कौन सी सीरीज और फिल्में दस्तक दे रही हैं, इसकी पूरी जानकारी जानने के लिए आपको ओटीटी रिलीज पर एक नजर डालनी होगी। आइए फिर आपके साथ इस सप्ताह की ओटीटी रिलीज की लिस्ट शेयर कर देते हैं।
धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रणवी सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर हिट फिल्म धुरंधर को रिलीज किया जाना है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स की तरफ से फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए धुरंधर को 30 जनवरी 2026 को उतारा जा सकता है।
भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। शुक्रवार को उनकी चर्चित सीरीज दलदल प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। कहानी के बारे में बता दें कि सीरीज विश धामिजा की सबसे बिकने वाली नॉवेल भिंडी बाजार पर आधारित है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि वेब सीरीज को कितना प्यार लोगों से मिलता है।
यह भी पढ़ें: ‘पति पर चिल्लाना चाहिए’, रानी मुखर्जी के बयान पर भड़के लोग- कोई टोकता क्यों नहीं
गुस्ताख इश्क
मनीष मल्होत्रा ने बतौर प्रोड्यूसर गुस्ताख इश्क से शुरुआत की। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बजट तक नहीं निकाल पाई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही यह टॉपर बन गई है।
चैंपियन
तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म चैंपियन को 29 जनवरी 2026 के दिन ओटीटी पर उतारा जाएगा। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज देखने को मिला। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इसे लोगों से कितना प्यार मिलता है।
वंडर मैन
मार्वल स्टूडियो की सीरीज का सभी के बीच जिक्र चलता है। 28 जनवरी के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर सीरीज को रिलीज किया जा चुका है। इसकी कहानी आपको खुद से जोड़े रखने का वादा करती है।
इसके अलावा, ‘सर्वम माया’ एक मलायमल हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
