पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पंजाब 95’ अब ‘सतलुज’ नाम से जी 5 पर 3 जुलाई को रिलीज की गई। फिल्म काफी लंबे समय से अपनी कहानी के लिए विवादों में थी, जिसकी वजह से उसके रिलीज में करीब 3 साल की देरी हुई। यह फिल्म शुक्रवार शाम से जी5 पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के साथ इसके ऑफिशियल ट्रेलर को भी जारी किया गया।

रिलीज के बाद से फिल्म की कहानी पर लगातार सवाल उठ रहे थे, लोगों को शक था कि शायद इस फिल्म को काफी सारे बदलावों के साथ रिलीज किया गया है लेकिन अब इस बारे में फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान और दिलजीत ने अपने बयान में इन सभी अफवाहों को साफ कर दिया है। उनका कहना है कि सिर्फ नाम बदला है और कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें- ‘मेरा अपमान किया’, प्रियदर्शन का चौंकाने वाला दावा, बोले- अक्षय को मेरे साथ हेरा फेरी 3 बनाने से रोका

फिल्ममेकर हनी त्रेहान का ‘सतलुज’ फिल्म पर बयान

हनी त्रेहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने सभी का धन्यवाद किया और उन सभी लोगों की कंफ्यूजन को दूर किया जहां लोग उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या ये फिल्म काफी सारे कट के बाद दिखाई जा रही है। फिल्ममेकर ने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं हैं, सिर्फ फिल्म का नाम बदला है। बहुत कोशिशों के बाद भी हमे फिल्म का पहला नाम पंजाब 95 नहीं मिला।’

‘फिल्म का सिर्फ नाम बदला है और कुछ नही। ये बिल्कुल वही फिल्म है जो हम ने शुरू में बनाई थी। यही वो फिल्म है जो मैंने, मेरे निर्माता ने और दिलजीत दोसांझ ने मिलकर बनाई थी। सब लोगों के सपोर्ट की वजह से ये मुमकिन हो पाया है। ये आप सभी का प्यार है कि आज फिल्म आप सभी के सामने आ पाई है। मैं चाहता हूं कि इस फिल्म को भी उतना ही प्यार मिले जितना कि आप किसी भी ओरिजनल फिल्म को देते हैं, क्योंकि ये ओरिजनल फिल्म ही हैं बस नाम बदला है।’ हनी त्रेहान ने कहा

फिल्म ‘सतलुज’ पर दिलजीत दोसांझ का बयान

बता दें कि सालों के इंतजार और सेंसर बोर्ड के साथ लंबी कानूनी व सेंसरशिप की लड़ाई के बाद आखिरकार सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ और निर्देशक हनी त्रेहान की ये फिल्म बदले हुए नाम के साथ दर्शकों तक पहुंच गई है। रिलीज के बाद सिंगर और डायरेक्टर ने एक लाइव भी किया जिसमे दिलजीत ने भी कहा कि ‘फिल्म वहीं है, उन्होंने पहले भी फिल्म देखी थी और अब भी देखी है। सतलुज फिल्म में कोई बदलाव नहीं है, ये वही फिल्म है जो हम लोगों ने बनाई थी।’

इससे पहले फिल्म को लेकर एक्टर दिलजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहा था कि फिल्म देखने के बाद कई लोगों के मुंह बंद हो जाएंगे। ये लाइव उन्होंने फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले किया था। तब उन्होंने फिल्म की रिलीज की कोई डोट नहीं बताई थी लेकिन उन्होंने इशारा किया था कि जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।

बता दें कि इस फिल्म में एक्टर ने जसवंत सिंह खालड़ा का किरदार निभाया है। कहानी पंजाब के उस दौर को दिखाती है, जब 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में खालिस्तान आंदोलन के समय कई लोगों के गायब होने, फर्जी एनकाउंटर और बिना वजह हिरासत में लिए जाने के मामले सामने आए थे।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कंवलजीत सिंह, अर्जुन रामपाल, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म के रिलीज की लड़ाई साल 2022 से जारी थी, बार बार सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलावों की मांग की थी। फिल्ममेकर ने हर बार सेंसर बोर्ड की बात मानकर फिल्म में बदलाव भी किए, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रिलीज को लगातार रोका गया।