FIFA World Cup 2026: शुक्रवार रात फीफा वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही का परफॉर्मेंस देखने मिला। एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही ने यहां शानदार डांस परफॉर्मेंस दी, साथ ही अपना सुपरहिट गाना भी गाया। नोरा फतेही के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। साथ ही एक्ट्रेस के लुक की भी चर्चा है।
फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही ने फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम और बांग्लादेशी-अमेरिकी डीजे संजॉय के साथ गाने सिरी सिरी पर परफॉर्म किया। फीफा वर्ल्ड कप की ये दूसरी सेरेमनी कनाडा में हुई थी। इससे पहले मेक्सिको सिटी में 11 जून को पहली ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा और बर्ना बॉय ने परफॉर्म किया था। इतने बड़े मंच पर नोरा फतेही का परफॉर्मेंस देना काफी बड़ी बात है।
बात करें एक्ट्रेस के लुक की, तो नोरा फतेही रेड और व्हाइट कलर के ड्रेस में नजर आईं थीं, उन्होंने यहां शानदार बेली डांस से सभी का दिल जीता। सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो शेयर करते हुए फैंस उनके फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस पर काफी हैरानी भरे रिएक्शन दे रहें हैं। नोरा फतेही ने यहां सैकड़ों डांसर्स के साथ अपने डांस और गायकी का जलवा दिखाया। नोरा यहां अनीता, फ्यूचर, लिसा, रेमा और टायला जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्टेज शेयर करती दिखीं।
यह भी पढ़ें- Box Office Clash: कंगना रनौत और मनोज बाजपेयी, दोनों की फिल्मों की फीकी शुरुआत, पहले दिन निराशाजनक कमाई
फैंस के रिएक्शन की बात करें तो दर्शक उन्हें फीफा जैसे बड़ें मंच पर देखकर काफी हैरान है। एक यूजर ने लिखा, ‘नोरा ने कमाल कर दिया’, दूसरे ने लिखा, ‘थोड़ा डांस और होना चाहिए था’। नोरा फतेही भी इतने बड़ें इवेंट का हिस्सा बन कर काफी खुश हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने रिहर्सल की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए है। साथ ही अपने इवेंट का वीडियो भी साझा किया।
बॉलीवुड में नोरा फतेही इन दिनों थोड़ी गायब नजर आईं, कुछ समय पहले फिल्म ‘केडी द डेविल’ के आइटम सॉन्ग से जुड़ी एक कंट्रेवर्सी की वजह से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रहीं थीं। उन्हें कई फिल्मों में एक्टिंग और अपने शानदार डांस नंबर के लिए बॉलीवुड में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: खजाने की खोज में मचेगा बवाल, कॉमेडी का शानदार डोज लेकिन वीएफएक्स ने किया निराश
बता दें कि, 2026 FIFA वर्ल्ड कप इस पूरे टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बड़ा एडिशन है, जिसमें अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में 48 टीमें इस खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।
