सिनेमा जगत में स्टार किड्स के प्रोजेक्ट्स को लेकर दर्शक खासा एक्साइटेड रहते हैं। दरअसल, लोग सुपरस्टार के बच्चों की एक्टिंग में उनके पेरेंट्स के टैलेंट को खोजने की कोशिश करते हैं, और उम्मीद करते हैं कि वो भी अपने माता-पिता की तरह शानदार फिल्में देंगे। हालांकि, चुनिंदा स्टार किड्स ही ऐसा कर पाने में सफल साबित हो पाते हैं। इस लेख में जिक्र उन सुपरस्टार के बेटों का कर रहे हैं, जिनके पिता ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया, लेकिन उन्हें वैसी पहचान नहीं मिल पाई। आइए इन सितारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

अमजद खान के बेटे को नहीं मिली पहचान

शोले में गब्बर के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता अमजद खान के काम को हमेशा सराहा जाता है। उनके बेटे शादाब खान ने साल 1997 की फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया था। लेकिन बड़े पर्दे पर उतरने के बाद वह अपने पिता की तरह लोगों को दीवाना बनाने में असफल हुए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाई और आज बतौर लेखक काम कर रहे हैं।

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद साबित हुए फ्लॉप

बॉलीवुड के सुपरस्टार की श्रेणी में देव आनंद का नाम जरूर शामिल किया जाता है। उन्होंने अपने बेटे सुनील आनंद को लेकर आनंद ही आनंद फिल्म बनाई थी, जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया था। लेकिन फिल्म में सुनील के काम को सराहा नहीं गया, और लोगों ने पूरी तरह से सुपरस्टार के बेटे को नकार दिया।

यह भी पढ़ें: Valentine Day Special: कुर्बानी का नाम है प्यार, ‘कल हो ना हो’ ने दिया मोहब्बत का सबसे बड़ा सबक

राज कपूर ने छोटे बेटे को दिया था मौका

बॉलीवुड में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को भी मौका दिया था। राम तेरी गंगा मैली से राजीव को लॉन्च किया गया था। फिल्म को सफलता मिली, लेकिन इसका पूरा क्रेडिट मंदाकिनी को मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। साल 2021 में उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: 1 घंटे 58 मिनट की वो डरावनी फिल्म, जिसने बजट से तीन गुना की कमाई; अब ओटीटी पर मचा रही धमाल